कप्‍तान होल्‍डर बोले- टीम इंडिया को लगातार 300 से ज्‍यादा का लक्ष्‍य देना होगा

होल्‍डर ने कहा कि कैरेबियाई टीम को रविवार से शुरू हो रही वनडे सीरीज के कड़ी होने की आशा है।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 20, 2018, 06:54 PM IST

Published On Oct 20, 2018, 06:54 PM IST

Last UpdatedOct 20, 2018, 06:54 PM IST

Jason-Holder © Getty Images (file image)

दो मैचों की टेस्ट सीरीज 6 दिन के अंदर 0-2 से हारने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर  को मजबूत घरेलू टीम भारत से किसी राहत की उम्मीद नहीं है।

होल्‍डर ने कहा कि कैरेबियाई टीम को रविवार से शुरू हो रही वनडे सीरीज के कड़ी होने की आशा है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में होल्‍डर ने शनिवार को कहा, ‘ यह इतनी आसान नहीं होगी क्योंकि भारत इस समय कुछ अच्छा क्रिकेट खेल रहा है। वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है। हमें उनसे कड़ी चुनौती की उम्मीद है।’

उन्होंने कहा, ‘ (हमारी) यह युवा टीम है, इसमें काफी नए चेहरे शामिल हैं। लेकिन यह उनके लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका है।’

इस बॉलिंग ऑलराउंडर ने कहा कि भारत के बल्लेबाजों के मुफीद हालात में लगातार 300 रन से ज्यादा का स्कोर बनाना चुनौतीपूर्ण होगा।

उन्होंने कहा, ‘हम लगातार 300 से ज्यादा रन का स्कोर नहीं बना सके हैं जो पिछले कुछ समय से वनडे क्रिकेट में अच्छा स्कोर और बेंचमार्क रहा है। हमने अपने ड्रेसिंग रूम में इसके बारे में बात की थी। हमें 300 रन से ज्यादा रन बनाते रहना चाहिए और लगातार ऐसे करते रहना चाहिए।’

भारत में परिस्थितियां तेजी से रन जुटाने की होती हैं और होल्डर ने कहा कि उनकी टीम को 300 से ज्यादा रन का लक्ष्य देना होगा।

उन्होंने कहा, ‘ इसमें कोई शक नहीं है कि भारत में तेजी से रन बनते हैं। हमारे बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने पर ध्यान देना होगा।’

सैमुअल्‍स खेलेंगे 200वां वनडे

होल्डर ने टीम के सीनियर सदस्य मार्लोन सैमुअल्स की प्रशंसा की जो रविवार को अपने 200वें वनडे में भाग लेंगे।

होल्डर ने कहा, ‘ वह (सैमुअल्स) हमारे बेहतरीन वनडे बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्‍होंने हाल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। मैंने जितने खिलाड़ी देखे हैं, उसमें वह सबसे प्रतिस्पर्धी खिलाड़ियों में से एक हैं। इसलिए वह कल 200वां वनडे खेलने जा रहे हैं।

(इनपुट-एजेंसी)

Editor's Pick