add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'उम्मीद है कि विश्व कप में बड़ी भूमिका निभाएंगे आंद्रे रसेल'

विंडीज कप्तान जेसन होल्डर को क्रिस गेल और आंद्रे रसेल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - May 27, 2019 10:13 AM IST

भारत में आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में धमाल मचाने के बाद विश्व कप के लिए इंग्लैंड पहुंचे ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल से वेस्टइंडीज टीम को काफी उम्मीदें है। विंडीज कप्तान जेसन होल्डर चाहते हैं कि रसेल इस आईसीसी टूर्नामेंट में टीम के लिए बड़ी भूमिका अदा करें।

कप्तान होल्डर ने कहा, “आंद्रे रसेल उन खिलाड़ियों में से एक हैं जो काफी प्रभावी होते हैं, वो प्रभावशाली खिलाड़ी है और मैचविनर है, इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि वो हमारे विश्व कप कैंपेन में अहम भूमिका निभाएगा।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने आगे कहा, “बात सभी खिलाड़ियों के साथ आने की है। हमारे पास निकोलस पूरन, इविन लुईस जैसे खिलाड़ी हैं, मैं स्क्वाड से उस एक एक खिलाड़ी का नाम ले सकता हूं जो कि मैचविनर साबित हो सकता है। ये साथ मिलकर अच्छे ब्रांड का क्रिकेट खेलने की बात है।”

विश्‍व कप में धोनी का शानदार रिकॉर्ड, जानिए अन्‍य भारतीय कप्‍तानों का सफर

रसेल के अलावा विंडीज टीम में क्रिस गेल जैसा धमाकेदार खिलाड़ी भी है। हालांकि पहले वार्म अप मैच के दौरान गेल को लगी चोट वेस्टइंडीज टीम के परेशानी का सबब बन सकती है। इस पर कप्तान ने कहा, “क्रिस निश्चित तौर पर तैयार है और हम उसे इन दो (वार्म अप) मैचों के दौरान मॉनीटर करेंगे, उसे बल्लेबाजी करने का ज्यादा से ज्यादा मौका मिलेगा। हम सभी को तरोताजा रखने की कोशिश कर रहे हैं। क्रिस उन खिलाड़ियों में से हैं जिनकी उम्र ज्यादा है, वो स्क्वाड का सीनियर खिलाड़ी है।”

होल्डर ने आगे कहा, “हालांकि हम चाहते हैं कि उसे मैदान पर खेलने का मौका मिले, साथ ही हम बाकी खिलाड़ियों की तरह उसके समय को भी मैनेज करना चाहते हैं। ये ऐसी स्थिति है जहां हम हर किसी को मैनेज करने का प्रयास कर रहे हैं और हर कोई प्रतिबद्ध है जैसा कि उन्हें होना चाहिए और हम टूर्नामेंट की शुरुआत करने का इंतजार कर रहे हैं।”

ICC विश्व कप: बेनतीजा रहा वेस्टइंडीज-दक्षिण अफ्रीका अभ्यास मैच

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। हालांकि मैच रद्द होने से पहले प्रोटियाज सलामी बल्लेबाजों हाशिम अमला और क्विंटन डी कॉक ने विंडीज गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। दोनों ने मिलकर 12.4 ओवर के अंदर 95 रनों की साझेदारी बना दी। होल्डर ने माना कि वार्म अप मैच में उनके गेंदबाजों ने खराब गेंदबाजी की।

कप्तान ने कहा, “दोनों बल्लेबाजों ने अच्छा खेला और विकेट भी सही रहा। हमें अपनी लेंथ को थोड़ा बदलने की जरूरत है क्योंकि हमने शायद ज्यादा शॉर्ट लेंथ गेंदबाजी की। हमने उन्हें काफी रूम भी दिया इसलिए इन हालातों में जहां गेंद ज्यादा कुछ नहीं कर रही है, मुझे लगता है कि हमें लाइन और लेंथ के मामले में सटीक होना चाहिए। तब हम विपक्षी टीम के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं और मुझे लगता है कि अगर हम कुछ डॉट गेंद कराते हैं और दबाव बनाते हैं, आपको ज्यादातर समय विकेट जरूर मिलेंगे।”