• Home
  • News
  • Jason Holder’s five wicket haul helps West India beat India by 11 runs in 4th ODI at Antigua

चौथे वनडे में वेस्टइंडीज ने भारत को 11 रनों से हरा सीरीज में वापसी की

कप्तान जेसन होल्डर ने लिए पांच विकेट, रहाणे-धोनी के अलावा नहीं चला कोई भारतीय बल्लेबाज।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jul 03, 2017, 06:57 AM IST

Published On Jul 03, 2017, 06:57 AM IST

Last UpdatedJul 03, 2017, 06:57 AM IST

जेसन होल्डर © Getty Images (File Photos)
जेसन होल्डर © Getty Images (File Photos)

भारत बनाम वेस्टइंडीज चौथे वनडे में मेजबान टीम ने भारत को 11 रनों से मात देकर सीरीज में जबरदस्त वापसी की। वेस्टइंडीज के 190 के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 178 रनों पर ऑल आउट हो गई। वेस्टइंडीज की इस शानदार जीत के नायक रहे कप्तान जेसन होल्डर जिन्होंने पांच विकेट झटके, जिसमें विराट कोहली का अहम विकेट भी शामिल है। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। अजिंक्य रहाणे (60) और महेंद्र सिंह धोनी (54) के अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 के आंकड़े को पार नहीं कर सका। वहीं छह खिलाड़ी तो दहाई का आंकड़ा भी ना छू सके।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने अच्छी शुरुआत की थी। भारत को पहले 10 ओवर में कोई विकेट नहीं मिला। दोनों ही सलामी बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी बनी थी जिसे तोड़ा हार्दिक पांड्या ने, पांड्या ने 18वें ओवर में काइल होप को 35 रनों पर आउट पर भारत को पहली सफलता दिलाई। जिसके बाद उनके जोड़ीदार इविन लुइस भी 35 रन बनाकर 22वें ओवर में कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद शाई होप (25), रोस्टन चेज (24) और जेसन मोहम्मद (20) ने कई छोटी-छोटी साझेदारियां बनाई। इन तीनों के आउट होने के बाद वेस्टइंडीज पारी बिखर गई और मजबूत शुरुआत मिलने के बाद भी कैरेबियन टीम केवल 189 रन ही बना सकी। [ये भी पढ़ें: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को दी मात साथ ही मिताली राज ने बना डाला बड़ा रिकॉर्ड]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

190 के लक्ष्य का पीछा करना टीम इंडिया के लिए आसान लग रहा था लेकिन वेस्टइंडीज ने भारत को संभलने का मौका ही नहीं दिया। भारत को पहला झटका शिखर धवन के रूप में लगा जो तीसरे ओवर में पांच रन बनाकर अरजारी जोसेफ की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद कप्तान विराट कोहली मात्र 3 रन बनाकर जेसन होल्डर के शिकार बने। युवराज सिंह की जगह टीम में आए दिनेश कार्तिक भी कुछ खास नहीं कर सके और 2 रन बनाकर वह ही पवेलियन लौट गए। अजिंक्य रहाणे ने एक छोर से पारी संभाली और उनका साथ दिया महेंद्र सिंह धोनी ने। हालांकि रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन 60 रन बनाकर वह देवेंद्र बिशु की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद केदार जाधव, हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा एशले नर्स और कप्तान होल्डर ने पवेलियन भेजा। [ये भी पढ़ें: महिला विश्व कप 2017: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 95 रनों से रौंदा]

धोनी के क्रीज पर बने रहने तक टीम इंडिया की जीत की उम्मीद भी बनी हुई थी लेकिन 49वें ओवर में केसरिक विलियम ने उन्हें कैच आउट कर अपनी टीम को सबसे बड़ी सफलता दिलाई। टीम इंडिया 50 ओवर पूरे होने से दो गेंद पहले ही ऑल आउट हो गई। वेस्टइंडीज के लिए ये करो या मरो का मैच था और उन्होंने वैसा ही प्रदर्शन किया। मेजबान टीम ने 1-2 से सीरीज में वापसी कर ली है, हालांकि भारत अब भी जीत से केवल एक कदम दूर है।

Editor's Pick