बीबीएल में अर्धशतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने जेसन संघा

जेसन संघा की अर्धशतकीय पारी की मदद से सिडनी थंडर ने मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ 181/5 का स्कोर खड़ा किया।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 21, 2018, 03:55 PM IST

Published On Dec 21, 2018, 03:55 PM IST

Last UpdatedDec 21, 2018, 03:55 PM IST

Jason Sangha (Twitter/CA)

19 साल के जेसन संघा बिग बैश लीग टूर्नामेंट में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। सिडनी थंडर के लिए बिग बैश लीग का अपना डेब्यू मैच खेल रहे संघासंघा ने मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ मैच में अर्धशतकीय पारी खेलकर मुश्किल में फंसी टीम को 181/5 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

IPL 2019: ब्रेंडन मैकुलम ने कहा, सभी अच्छी चीजें एक दिन खत्म होती हैं

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कैनबेरा के मनूका ओवल मैदान में खेले जा रहे पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिडनी थंडर टीम ने 59 रन पर तीन विकेट खो दिए। मेलबर्न स्टार्स के गेंदबाज संदीप लामिछाने और एडम जम्पा ने सिडनी थंडर के शीर्ष बल्लेबाजी क्रम को बिखेर दिया।

पर्थ में हार के बाद टीम इंडिया ने ली लंबी छुट्टी, 23 दिसंबर से पहले नहीं करेंगे प्रैक्टिस

जिसके बाद पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए संघा ने पारी को संभाला। अपना पहला मैच खेल रहे जो रूट के साथ मिलकर संघा ने 23 रनों की छोटी सी साझेदारी बनाई। रूट 18 रन बनाकर 13वें ओवर में जम्पा की गेंद पर आउट हो गए।

रूट के आउट होने के बाद संघा ने डेनियल सैम्स के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 77 रनों की साझेदारी बनाई। संघा ने 36 गेंदो पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। जिसकी बदौलत सिडनी थंडर ने मेलबर्न स्टार्स के सामने जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य रखा।

Editor's Pick