- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Jasprit Bumrah absence has given Bangladesh glimmer of hope Says bangladesh former batter Imrul Kayes
बुमराह नहीं है फिर... चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले से पहले बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर के बड़े बोल
पूर्व बल्लेबाज ने कहा, भारतीय टीम काफी मजबूत है और उसके पास बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण और बल्लेबाजी क्रम है, लेकिन बुमराह टीम में नहीं है और इस वजह से....
Published On Feb 17, 2025, 03:22 PM IST
Last UpdatedFeb 17, 2025, 03:22 PM IST
Jasprit Bumrah
Imrul Kayes on Ind vs Ban Match: चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से होनी है. भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी. भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह की कमी खलेगी, जो चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. इस बीच बांग्लादेश के पूर्व सलामी बल्लेबाज इमरूल कायेस ने बड़ा बयान दिया है.
इमरूल कायेस ने कहा है कि जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में उनकी टीम के पास 20 फरवरी को चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले मैच में भारत के तेज आक्रमण को दबाव में लाने का मौका होगा.
‘बुमराह के नहीं होने से बांग्लादेश को फायदा होगा’
कायेस ने पीटीआई वीडियो से कहा, भारतीय टीम काफी मजबूत है और उसके पास बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण और बल्लेबाजी क्रम है, लेकिन बुमराह टीम में नहीं है, हम सभी को पता है कि पिछले दो साल में उसने भारतीय क्रिकेट के लिये क्या किया है, उसकी गैर मौजूदगी से बांग्लादेश को फायदा मिलेगा.
‘फिटनेस समस्या से जूझ रहे हैं शमी’
कायेस ने बांग्लादेश के लिये 39 टेस्ट, 78 वनडे और 14 टी20 मैच खेले हैं. बुमराह की गैर मौजूदगी में मोहम्मद शमी पर भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई की जिम्मेदारी होगी जिसमें हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह भी हैं. कायेस ने कहा, शमी की वापसी बड़ी बात है, वह इस समय फिटनेस समस्या से जूझ रहा है लेकिन लय हासिल करने पर वह बांग्लादेश के लिये बड़ा खतरा होगा.
‘बांग्लादेश को शाकिब की कमी खलेगी’
बांग्लादेश टीम में अनुभवी हरफनमौला शाकिब अल हसन नहीं हैं. कायेस ने कहा, मुझे शाकिब की कमी खलेगी क्योंकि वह शानदार खिलाड़ी है, किसी भी मैच में उसका योगदान काफी रहता है, इस समय बांग्लादेश की टीम संघर्ष कर रही है क्योंकि अगर शाकिबत नहीं खेलता है तो उन्हें एक अतिरिक्त स्पिनर उतारना होगा. उन्होंने कहा, लिटन का फॉर्म भी चिंता का सबब है लेकिन बीपीएल के कुछ मैचों में उसने रन बनाये हैं, सौम्य सरकार और तंजीद तमीम ने भी रन बनाये हैं. पूर्व क्रिकेटर ने कहा, मुझे लगता है कि टीम को बल्लेबाजी में चिंता करने की जरूरत नहीं है, मेहदी हसन मिराज चैम्पियन खिलाड़ी है और वह किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकता है.