ICC T20 Rankings: बुमराह, बॉश और फोर्ड ने लगाई लंबी छलांग, ईशान किशन को भी फायदा
ICC T20 Rankings: बुमराह, बॉश और फोर्ड ने लगाई लंबी छलांग, ईशान किशन को भी फायदा
साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश ने 21 स्थान की छलांग लगाते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - February 25, 2026 5:37 PM IST
Jasprit Bumrah
ICC Latest T20I Rankings: टी20 विश्व कप 2026 के बीच आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी की है. भारत के अभिषेक शर्मा बल्लेबाजों की रैंकिंग में और भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती गेंदबाजों की टी20 रैंकिंग में पहले स्थान पर बने हुए हैं. भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी आईसीसी ताजा रैंकिंग में छलांग लगाई है.
ताजा रैंकिंग में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान दूसरे स्थान पर हैं.साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश ने 21 स्थान की छलांग लगाते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद चौथे स्थान पर हैं. पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को दो स्थान का नुकसान हुआ है, अबरार पांचवें स्थान पर हैं. ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जांपा ने दो स्थान की छलांग लगाते हुए छठा स्थान हासिल किया है.
वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड ने भी बड़ी छलांग लगाई है. फोर्ड ने 23 स्थान की छलांग लगाते हुए शीर्ष 10 में एंट्री की है और सातवां स्थान हासिल किया है.
बुमराह ने सात पायदान की लगाई छलांग
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी. उस प्रदर्शन के आधार पर बुमराह की भी एंट्री भी शीर्ष 10 में हो गई है, बुमराह सात स्थान की छलांग लगाते हुए आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं. बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान नौवें स्थान पर हैं, जबकि श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा दसवें स्थान पर हैं. विश्व कप से बाहर हो चुके हसरंगा को चार स्थान का नुकसान हुआ है.
बल्लेबाजी रैंकिंग में ईशान किशन को फायदा
टी20 के शीर्ष 10 बल्लेबाजों में भारत के अभिषेक शर्मा पहले, इंग्लैंड के फिल साल्ट दूसरे, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे (दो स्थान का फायदा हुआ है) हैं. पथुम निसंका नंबर चार पर हैं. वहीं भारतीय विकेटकीपर ईशान किशन ने भी छलांग लगाई है. भारत के ईशान किशन पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं, उन्हें तीन पायदान का फायदा हुआ है.
भारत के सूर्यकुमार यादव छठे, भारत के तिलक वर्मा सातवें (तीन स्थान का नुकसान), इंग्लैंड के जोस बटलर आठवें (एक स्थान का नुकसान), साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस नौवें (दस स्थान का फायदा हुआ है), और न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट दसवें स्थान पर हैं.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.