- क्रिकेट न्यूज़
- News
- jasprit bumrah become number one bowler in icc odi rankings
'बूम-बूम' बुमराह, दो साल बाद हासिल किया यह खास मुकाम
मंगलवार को अंग्रेज बुमराह की गेंदों से परेशान थी। गेंद कहां जाएगी और कहां नहीं इसके बारे में उन्हें कुछ नहीं पता था। बुमराह ने छह विकेट लिए। और आज आईसीसी रैंकिंग में वह नंबर वन की पोजिशन पर पहुंच गए हैं।
Published On Jul 13, 2022, 02:27 PM IST
Last UpdatedJul 13, 2022, 02:27 PM IST
Image: Twitter
जसप्रीत बुमराह आईसीसी वनडे इंटरनैशनल गेंदबाज रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को हुए वनडे इंटरनैशलन में उन्होंने 19 रन देकर 6 विकेट लिए। उनकी गेंदबाजी की मदद से भारत ने यह मुकाबला 10 विकेट से जीता।
बुमराह ने फरवरी 2020 में न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट के हाथों अपनी नंबर वन गद्दी गंवाई थी। बुमराह करीब दो साल तक नंबर वन रहे थे। बुमराह कुल मिलाकर करीब 730 दिन तक नंबर वन रहे। यह किसी भी भारतीय से ज्यादा है और कुल मिलाकर इस लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं।
बुमराह पहले टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में भी नंबर वन थे। फिलहाल वह टेस्ट क्रिकेट में तीसरे पायदान पर हैं।
बुमराह कपिल देव के बाद सिर्फ दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज हैं जो नंबर वन तक पहुंचे हैं। मनिंदर सिंह, अनिल कुंबले और रविंद्र जडेजा भी टॉप पर रहे हैं।
बुमराह ने पार्टनर मोहम्मद शमी को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। उन्होंने मंगलवार के मुकाबले मं 31 रन देकर तीन विकेट लिए थे।