• Home
  • News
  • Jasprit Bumrah becomes 2nd bowler with most wickets in a bilateral series in Sri Lanka

जसप्रीत बुमराह ने कर दिया कमाल, वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब

जसप्रीत बुमराह मौजूदा सीरीज में सबसे ज्यादा लेने वाले गेंदबाज हैं।

Edited By : Devbrat Bajpai |Sep 01, 2017, 11:30 AM IST

Published On Sep 01, 2017, 11:30 AM IST

Last UpdatedSep 01, 2017, 11:30 AM IST

जसप्रीत बुमराह © IANS
जसप्रीत बुमराह © IANS

जसप्रीत बुमराह ने मौजूदा वनडे सीरीज में जिस तरह से श्रीलंकाई बल्लेबाजों को परेशान किया है उसके बाद से उन्हें टीम इंडिया का सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज बताया जाने लगा है। श्रीलंका के खिलाफ अभी तक खेले गए 4 वनडे मैचों में उन्होंने 9.53 के बेहतरीन औसत के साथ 13 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी विश्लेषण 27 रन देकर 5 विकेट रहा है। इसके साथ ही बुमराह श्रीलंका में द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अजंथा मेंडिस के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

मेंडिस के नाम 5 वनडे मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में 13 विकेट लेने का रिकॉर्ड हैं। वहीं बुमराह ने यह कारनामा 4 मैचों में ही कर दिया है। पहले नंबर पर इंग्लैंड के क्रिस वोक्स हैं जिन्होंने श्रीलंका में खेली गई द्विपक्षीय सीरीज के 7 मैचों में 14 विकेट झटके थे। चूंकि, भारत को अभी एक मैच और खेलना है ऐसे में वह उन्हें पीछे छोड़ सकते हैं। [भारत बनाम श्रीलंका, चौथा वनडे, लाइव स्कोरकार्ड जानने के लिए क्लिक करें]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वर्ल्ड रिकॉर्ड पर होगी बुमराह की नजर: 3 सितंबर को खेले जाने वाले पांचवें वनडे मैच में जसप्रीत बुमराह का निशाना वर्ल्ड रिकॉर्ड पर होगा। 5 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा 18 विकेट लेने का रिकॉर्ड भारत के अमित मिश्रा के नाम है। मिश्रा ने साल 2013 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज में 18 विकेट झटके थे। अगर बुमराह पांचवे वनडे में 5 विकेट ले लेते हैं तो वह मिश्रा की बराबरी कर लेंगे और अगर 6 विकेट लेते हैं तो मिश्रा को पीछे छोड़ते हुए पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे। जसप्रीत बुमराह ने इस सीरीज में अपी यॉर्कर के दमपर बल्लेबाजों को खूब नचाया है। चौथे वनडे में बुमराह ने 2 विकेट लिए।

Editor's Pick