Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 18, 2025 5:18 PM IST

भारत ने साउथ अफ्रीका को कटक में खेले गए मैच में 101 रन के बड़े अंतर से हरा दिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 175 रन बनाए. भारत के लिए हार्दिक पंड्या ने 28 गेंद पर नाबाद 59 रन की पारी खेली. भारत ने साउथ अफ्रीका को सिर्फ 74 के स्कोर पर समेट दिया. भारत के लिए सभी छह गेंदबाजों ने विकेट लिए. लेकिन इसमें से जसप्रीत बुमराह के लिए यह मुकाबला खास रहा.
जसप्रीत बुमराह टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कटक में खेले गए पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के पहले मैच में बुमराह ने यह उपलब्धि हासिल की. कटक के बाराबती स्टेडियम पर डेवाल्ड ब्रेविस का विकेट लेकर बुमराह ने अपना शतक पूरा किया.
हालांकि बुमराह के 100वें विकेट को लेकर थोड़ा विवाद भी रहा. ब्रेविस के आउट होने पर तीसरे अंपायर ने नो-बॉल चेक किया. हालांकि जो रीप्ले दिखाया गया उसमें लग रहा था कि शायद बुमराह का पैर पॉपिंग क्रीज से आगे है. हालांकि तीसरे अंपायर ने ब्रेविस को आउट करार दिया.
At least show us another angle pic.twitter.com/NjDZ2lcxQT
— Werner (@Werries_) December 9, 2025
बुमराह यह मुकाम हासिल करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं. उनसे पहले अर्शदीप सिंह ने ही ऐसा किया था. अर्शदीप टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज थे. उन्होंने एशिया कप 2025 में ओमान के खिलाफ मैच में अपने 100 विकेट पूरे किए थे.
मंगलवार के मैच से पहले बुमराह ने 80 मैचों में 99 विकेट हासिल किए थे. उनका औसत 18.11 और इकॉनमी रेट 6.36 का था. मंगलवार के मैच में बुमराह ने दो विकेट लिए. उन्होंने ब्रेविस के बाद केशव महाराज का विकेट अपने नाम किया.
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
अर्शदीप सिंह – 68 मैचों में 107 विकेट
जसप्रीत बुमराह – 80 मैचों में 100 विकेट
हार्दिक पांड्या – 120 मैचों में 99 विकेट
युजवेंद्र चहल – 80 मैचों में 96 विकेट
भुवनेश्वर कुमार – 87 मैचों में 90 विकेट
More to Follow
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
