Jasprit Bumrah : जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, जहीर खान और सचिन तेंदुलकर के क्लब में हुए शामिल

Jasprit Bumrah 150 ODI wickets: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया. वो वनडे में भारत की तरफ से 150 वनडे लेने वाले 10वें भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं. वहीं ओवरऑल में बुमराह 16वें पायदान पर आ गए हैं.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jul 14, 2026, 06:00 PM IST

Published On Jul 14, 2026, 06:00 PM IST

Last UpdatedJul 14, 2026, 06:00 PM IST

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह काफी लंबे समय के बाद टीम के खेलते हुए नजर आए. जिसमें एक बड़ी उपलब्धि बुमराह ने अपने नाम दर्ज कर ली है. बुमराह ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को आउट किया. ब्रूक के विकेट के साथ ही बुमराह ने वनडे करियर में 150 विकेट पूरे कर लिए. वनडे फॉर्मेट में 150 विकेट लेने वाले बुमराह भारत के दसवें तेज गेंदबाज और ओवरऑल 16वें भारतीय गेंदबाज बने हैं. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपने 90वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की है.

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास

इंग्लैंड के खिलाफ हैरी ब्रूक के विकेट के साथ ही जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. इंग्लैंड में बुमराह 31 विकेट ले चुके हैं. रवींद्र जडेजा 30 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं. रवींद्र जडेजा इस वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. वहीं बुमराह 968 दिन के बाद भारत के लिए वनडे मैच खेल रहे हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बुमराह ने वनडे में 4,605वीं गेंद पर 150 विकेट पूरे किए. वह भारत की तरफ से सबसे तेज वनडे विकेट (गेंदों के मामले में) लेने के मामले में मोहम्मद शमी (4,070 गेंद) और कुलदीप यादव (4,513 गेंद) के बाद तीसरे नंबर पर हैं.

जहीर और सचिन के क्लब में जुड़ा नाम

भारत की तरफ से वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट दाएं हाथ के स्पिनर अनिल कुंबले ने लिए हैं. कुंबले 1990 से 2007 के बीच 269 मैचों में 334 विकेट लिए थे. बतौर भारतीय तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा वनडे विकेट तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ के नाम है. श्रीनाथ ने 1991 से 2003 के बीच 229 मैचों में 315 विकेट लिए थे.

भारत की तरफ से वनडे में 150 या उससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज अनिल कुंबले (334), जवागल श्रीनाथ (315), अगरकर (288), जहीर खान (269), हरभजन सिंह (265), कपिल देव (253), रवींद्र जडेजा (232), मोहम्मद शमी (206), वेंकटेश प्रसाद (196), कुलदीप यादव (194), इरफान पठान (173), मनोज प्रभाकर (157), आर अश्विन (156), आशीष नेहरा (155) और सचिन तेंदुलकर (154) हैं.

Editor's Pick