add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बरपाया कहर, टूट गया रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 15 रन देकर तीन विकेट लिए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 22, 2026 9:38 PM IST

Jasprit bumrah World Record: भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ गेंद से कहर बरपा दिया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने कुल तीन विकेट चटकाए, इसके साथ ही उन्होंने रविचंद्रन अश्विन के बड़े कीर्तिमान को ध्वस्त कर दिया है.

जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 15 रन देकर तीन विकेट लिए. उन्होंने डि कॉक और रियान रिकेल्टन का विकेट लेकर साउथ अफ्रीका के टॉप ऑर्डर को झकझोर दिया, इसके बाद उन्होंने कार्बिन बॉश को खुद की गेंदबाजी में एक बेहतरीन कैच लेकर पवेलियन भेजा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बुमराह ने तोड़ा रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट के साथ टी-20 विश्व कप में कुल 33 विकेट अपने नाम कर लिए. उन्होंने रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ा, जिनके नाम टी-20 विश्व कप में 32 विकेट लेने का रिकॉर्ड था.

T20 WC 2026 ENG VS SL : फिल साल्ट की दमदार पारी के बाद विल जैक्स का कहर, इंग्लैंड की श्रीलंका पर बड़ी जीत

T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा विकेट (भारत)

33 जसप्रीत बुमराह *
32 अर्शदीप सिंह *
32 आर अश्विन
29 हार्दिक पांड्या
22 रवींद्र जडेजा

साउथ अफ्रीका ने भारत को दिया 188 रन का टारगेट

डेविड मिलर के अर्धशतक और डेवाल्ड ब्रेविस के साथ उनकी बड़ी अर्धशतकीय साझेदारी से साउथ अफ्रीका ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में भारत के खिलाफ सात विकेट पर 187 रन बनाए. मिलर ने 35 गेंद में तीन छक्कों और सात चौकों से 63 रन की पारी खेलने के अलावा डेवाल्ड ब्रेविस (45रन, 29 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) के साथ चौथे विकेट के लिए 51 गेंद में 97 रन की साझेदारी करके पारी को उस समय संवारा जब टीम 20 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में थी, ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 24 गेंद में तीन छक्कों और एक चौके से नाबाद 44 रन की पारी खेली.

जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 रन पर तीन विकेट चटकाए जबकि अर्शदीप सिंह ने 28 रन देकर दो विकेट हासिल किए. चक्रवर्ती को एक विकेट मिला लेकिन उन्होंने चार ओवर में 47 रन लुटाए। हार्दिक पंड्या ने भी चार ओवर में 45 रन खर्च किए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/