add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

वह बल्लेबाजों को... बुमराह के फैन बने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज, मगर उस्मान तारिक से तुलना पर भड़क गए फैंस

आकिब जावेद ने कहा, उनका गेंदबाजी एक्शन अलग तरह का है इसलिए वह बल्लेबाजों को लय में नहीं आने नहीं देता

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 14, 2026 9:04 PM IST

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया. बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे. पाकिस्तान क्रिकेट के सीनियर चयनकर्ता और पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद बुमराह की जमकर तारीफ की है.

आकिब जावेद ने शनिवार को कहा कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का गेंदबाजी एक्शन अनोखा है जो बल्लेबाजों को लय में नहीं आने देता, मगर उन्होंने अजीब तरीके से इस भारतीय गेंदबाज की तुलना ‘मिस्ट्री स्पिनर’ उस्मान तारिक से कर दी जो हाल ही में हुए टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उम्मीद की जा रही थी कि उस्मान विश्व कप में विरोधी बल्लेबाजों को परेशान करेंगे लेकिन पाकिस्तानी स्पिनर के लिए यह टूर्नामेंट काफी फीका रहा क्योंकि टीम सुपर आठ चरण से ही बाहर हो गई और सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई. वहीं भारत के मुख्य गेंदबाज बुमराह ने सेमीफाइनल और फाइनल में शानदार प्रदर्शन से टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई.

बुमराह बल्लेबाजों को लय में नहीं आने नहीं देते: आकिब

उस्मान के औसत से कम प्रदर्शन का बचाव करते हुए आकिब ने कहा, आप इस पूरे टी20 विश्व कप को देखें तो इसमें सिर्फ एक ही गेंदबाज है, बुमराह, जिसके खिलाफ अब रन भी बन रहे हैं, क्योंकि उनका एक्शन सामान्य नहीं है और उनका गेंदबाजी एक्शन अलग तरह का है इसलिए वह बल्लेबाजों को लय में नहीं आने नहीं देता, मैं तो कहूंगा कि वह तेज गेंदबाजी के उस्मान तारिक हैं.

उस्मान तारिक से तुलना पर फूटा फैंस का गुस्सा

आकिब की इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रशंसकों ने काफी आलोचना की, उनमें से कई लोगों ने बुमराह और उस्मान के बीच की गई इस तुलना का मजाक भी उड़ाया. एक यूजर ने कहा कि एक स्पिनर और एक तेज गेंदबाज की तुलना करना मुश्किल है। इस यूजर ने बुमराह और उस्मान के अनुभव और उपलब्धियों के बीच के भारी अंतर की ओर इशारा किया. बुमराह ने अब तक 95 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 121 विकेट लिए हैं जबकि उस्मान ने सिर्फ नौ मैच खेले हैं और 18 विकेट चटकाए हैं

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/