• Home
  • News
  • Jasprit Bumrah gone Wicket less in IPL 2026 First five match big concern for Mumbai Indians

पांच मैच, 19 ओवर और 0 विकेट, जसप्रीत बुमराह को अचानक क्या हुआ ?

भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह न ही रन रोक पाने में सफल हो पा रहे हैं और न ही उन्हें विकेट मिल रहे हैं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 17, 2026, 03:32 PM IST

Published On Apr 17, 2026, 03:32 PM IST

Last UpdatedApr 17, 2026, 03:32 PM IST

Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम खराब दौर से गुजर रही है. जीत के साथ सीजन की शुरुआत करने वाली मुंबई की टीम ने पिछले चार मुकाबले लगातार गंवाए है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का फेल होना भी मुंबई इंडियंस की हार की वजह में शामिल है. यॉर्कर किंग के नाम से मशहूर बुमराह की गेंदों पर आईपीएल में आसानी से रन बन रहे हैं.

बुमराह ने इस सीजन अब तक पांच मुकाबले खेले हैं. पांच मुकाबले में उन्होंने कुल 19 ओवर डाले हैं. इसमें उन्होंने 164 रन लुटाए हैं और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला है. जसप्रीत बुमराह न ही रन रोक पाने में सफल हो पा रहे हैं और न ही उन्हें विकेट मिल रहे हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जसप्रीत बुमराह का अब तक का सबसे खराब सीजन

जसप्रीत बुमराह के आईपीएल करियर की बात करें तो यह अब तक का उनका सबसे खराब सीजन है. पहली बार ऐसा हुआ है कि वह शुरुआत के इतने मैच खेलकर एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में उन्होंने चार ओवर में 41 रन लुटाए. आईपीएल के 150 मैच में 183 विकेट लेने वाले बुमराह का जादू फेल होना उनकी टीम मुंबई इंडियंस की परेशानी बढ़ा रहा है.

IPL 2026 में बुमराह का प्रदर्शन ?

0/35 (4) vs KKR, वानखेड़े
0/21 (4) vs DC, दिल्ली
0/32 (3) vs RR, गुवाहाटी
0/35 (4) vs RCB, वानखेड़े
0/41 (4) vs PBKS, वानखेड़े

जसप्रीत बुमराह को अचानक क्या हुआ ?

आईपीएल की शुरुआत में जसप्रीत बुमराह को चोट लगी थी. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए मुंबई इंडियंस के हेड कोच माहेला जयवर्धने ने इसका खुलासा किया. उन्होंने कहा कि आईपीएल की शुरुआत में बुमराह मामूली रूप से चोटिल थे लेकिन अब वह पूरी तरह ठीक हो गए हैं. बुमराह के फ्लॉप शो के बाद यह भी कहा जा रहा है कि क्या भारत का दिग्गज गेंदबाज पूरी तरह फिट नहीं है. अब तक बुमराह की गेंदबाजी में पुराना धार नजर नहीं आया है, वह काफी थके भी नजर आ रहे हैं, जिसके पीछे एक बड़ा कारण लगातार क्रिकेट, थकान और चोट भी माना जा सकता है.

जसप्रीत बुमराह वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत भारत के तीनों फॉर्मेट में भी नहीं खेलते हैं. टीम मैनेजमेंट उन्हें महत्वपूर्ण सीरीज और टूर्नामेंट में ही मैदान पर उतारती है, लेकिन दो महीने तक चलने वाले आईपीएल में फ्रैंचाइजी टीमों का पैसा लगा होता है, जहां कॉन्ट्रैक्ट की वजह से खिलाड़ियों को मैदान पर उतरना ही होता है. ऐसे में अगर उन्हें मजबूरी में खेलना पड़े, तो यह खिलाड़ी की फॉर्म पर असर डालता है.

Editor's Pick