उम्मीद है कि मैं टेस्ट क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करता रहूंगा: जसप्रीत बुमराह

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मेलबर्न टेस्ट में 86 रन देकर 9 विकेट झटके।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 30, 2018, 11:54 AM IST

Published On Dec 30, 2018, 11:54 AM IST

Last UpdatedDec 30, 2018, 11:54 AM IST

Jasprit Bumrah (AFP Photo)

भारतीय टीम के लिए वनडे डेब्यू करने के दो साल बाद जनवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले बुमराह क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में लगातार और बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं। मेलबर्न टेस्ट में 9 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे बुमराह अपने डेब्यू सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट जीतने के बाद बुमराह ने कहा, ‘‘ये बेहद अच्छा एहसास है, चाहे बॉक्सिंग डे टेस्ट हो या कोई और दिन, मैं हमेशा से टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता था और मैने इसी साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के लिए डेब्यू किया। मैने अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2016 में किया था, इसलिए यहां टेस्ट क्रिकेट खेलने मेरे लिए बड़ी बात है। मुझे खुशी है कि मैं टीम की जीत में योगदान दे सका।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन का श्रेय विराट कोहली ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट को दिया

मैच प्रेसेंटेशन के दौरान कप्तान विराट कोहली ने टीम में अच्छे टेस्ट खिलाड़ी आने का श्रेय बेहतर प्रथम श्रेणी क्रिकेट संरचना को दिया। बुमराह ने कप्तान की बात से सहमति जताई। तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘मेरा ध्यान हमेशा से प्रदर्शन में निरंतरता पर रहा है। हम कड़ी ट्रेनिंग करते हैं और हमें रणजी ट्रॉफी में काफी ओवर गेंदबाजी करने की आदत है इसलिए शरीर इसके लिए तैयार रहता है। अब मेरा ध्यान अगले टेस्ट पर है।’’

ये भी पढ़ें: भारत की 150वीं टेस्ट जीत के शानदार रिकॉर्ड, बुमराह-पंत ने बनाए बड़े कीर्तिमान

टेस्ट क्रिकेट में अपने अब तक के सफर के बारे में बुमराह ने कहा, “मैंने हमेशा टेस्ट क्रिकेट खेलने का सपना देखा था और जब मुझे दक्षिण अफ्रीका में डेब्यू करने का मौका मिला तो मैं बहुत खुश थे। मैंने धीरे-धीरे सीखना शुरू किया, इंग्लैंड में अनुभव अलग था। ऑस्ट्रेलिया आकर अलग ही अनुभव मिला। शुरुआत अच्छी रहा है और उम्मीद है कि मैं लगातार बेहतर प्रदर्शन करूंगा।”

Editor's Pick