add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2026: पहले सीजन में खेले थे सिर्फ दो मैच, अब हैं सुपर स्टार, जीनियर जसप्रीत बुमराह का आईपीएल में कैसा है रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह आईपीएल में साल-दर-साल बेहतर होते गए हैं. जहां पहले सीजन में उन्हें सिर्फ दो मैच खेलने का मौका मिला था वहीं आज वह टीम के सबसे बड़े स्टार्स में हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - March 19, 2026 9:00 AM IST

नई दिल्ली: जसप्रीत बुमराह को इस समय दुनिया का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज कहा जाता है. अपनी रफ्तार, सटीकता और चतुराई से वह दुनियाभर के बल्लेबाजों को छकाने का काम करते हैं. बुमराह को घरेलू क्रिकेट से मुंबई इंडियंस के टैलंट स्काउट्स ने पहचाना था. और तब से दाएं हाथ का यह पेसर इसी फ्रैंचाइजी के साथ जुड़ा हुआ है. इतने साल में बुमराह ने एक लंबा सफर तय किया है. एक युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी से उन्हें सर्वकालिक, सर्वश्रेष्ठ में गिना जा रहा है. हम देखते हैं कि साल-दर-साल आईपीएल में बुमराह का प्रदर्शन कैसा रहा है.

मुंबई इंडियंस के लिए बुमराह का यह 13वां सीजन होगा. बुमराह ने अब तक 145 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 22.02 की औसत के साथ 183 विकेट निकाले, जिसमें 2 बार पारी में फाइव विकेट हॉल हासिल किया. बुमराह ने 4 बार आईपीएल के एक ही सीजन में 20 विकेट के आंकड़े को छुआ है. आइए, सीजन-दर-सीजन उनके प्रदर्शन पर नजर डालते हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जसप्रीत बुमराह का आईपीएल में सीजन-दर-सीजन रिकॉर्ड

साल मैच गेंदें रन विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन औसत इकोनॉमी स्ट्राइक रेट 4 विकेट 5 विकेट
2013 2 42 70 3 3/32 23.33 10.00 14.00 0 0
2014 11 238 301 5 2/22 60.20 7.58 47.60 0 0
2015 4 90 184 3 1/38 61.33 12.26 30.00 0 0
2016 14 312 406 15 3/13 27.06 7.80 20.80 0 0
2017 16 356 439 20 3/7 21.95 7.39 17.80 0 0
2018 14 324 372 17 3/15 21.88 6.88 19.05 0 0
2019 16 370 409 19 3/20 21.52 6.63 19.47 0 0
2020 15 360 404 27 4/14 14.96 6.73 13.33 2 0
2021 14 330 410 21 3/36 19.52 7.45 15.71 0 0
2022 14 320 383 15 5/10 25.53 7.18 21.33 0 1
2024 13 311 336 20 5/21 16.80 6.48 15.55 0 1
2025 12 284 316 18 4/22 17.56 6.68 15.78 1 0
करियर 145 3337 4030 183 5/10 22.02 7.25 18.23 3 2

बुमराह साल 2013 में पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेले थे. उन्हें पहले सीजन में सिर्फ 2 ही मुकाबलों में उतारा गया, जिसमें कुल 42 गेंदें फेंकी. इस दौरान उन्होंने 3 विकेट हासिल किए. अगले सीजन बुमराह को 11 मुकाबलों में मौका दिया गया, लेकिन अपने प्रदर्शन से फैंस को निराश किया. इस सीजन उन्हें सिर्फ 5 ही सफलताएं हाथ लगीं.

आईपीएल 2015 में बुमराह ने मुंबई इंडियंस की ओर से 4 मुकाबले खेले, जिसमें 3 विकेट ही निकाल सके. आईपीएल में बुमराह का स्वर्णिम काल साल 2016 से शुरू हुआ. इस साल उन्होंने 14 मुकाबलों में 15 विकेट निकाले. साल 2017 में बुमराह ने 16 मुकाबलों में 22 की औसत के साथ 20 विकेट हासिल किए. आईपीएल 2018 में बुमराह के नाम 14 मुकाबलों में 17 विकेट रहे.

आईपीएल 2019 में बुमराह ने 16 मैच खेले, जिसमें 21.52 की औसत के साथ 409 रन देकर 19 विकेट निकाले. आईपीएल 2020/21 में बुमराह ने मुंबई इंडियंस की तरफ से 15 मैच खेलते हुए 27 विकेट चटकाए.

आईपीएल 2021 में एक बार फिर बुमराह का प्रदर्शन शानदार रहा, जिन्होंने 14 मुकाबलों में 410 रन देकर 21 विकेट हासिल किए. अगले सीजन बुमराह ने 14 मैच खेले, जिसमें 15 विकेट हासिल किए. आईपीएल 2022 में बुमराह ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के विरुद्ध एक ही मैच में महज 10 रन देकर 5 विकेट निकाले थे.

आईपीएल 2024 में इस तेज गेंदबाज ने 13 मुकाबलों में 20 विकेट लिए. इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ एक ही पारी में 21 रन देकर 5 विकेट निकाले. आईपीएल 2025 में 12 मैच खेलकर 17.55 की औसत के साथ 18 विकेट अपने नाम किए.