अंग्रेजों ने फिर माना जसप्रीत बुमराह का लोहा- बोले 'यह किसी दूसरी दुनिया से आया है'
अंग्रेजों ने फिर माना जसप्रीत बुमराह का लोहा- बोले 'यह किसी दूसरी दुनिया से आया है'
नई दिल्ली: जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में एक ही विकेट लिया. लेकिन उनकी गेंदबाजी इतनी किफायती थी कि उसने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. इंग्लैंड के सामने 254 रन का लक्ष्य था और टीम 246 रन तक पहुंच पाई. इस मैच में कुल 499 रन बने. लेकिन...
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - March 7, 2026 6:21 PM IST
Jasprit Bumrah
नई दिल्ली: जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में एक ही विकेट लिया. लेकिन उनकी गेंदबाजी इतनी किफायती थी कि उसने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. इंग्लैंड के सामने 254 रन का लक्ष्य था और टीम 246 रन तक पहुंच पाई. इस मैच में कुल 499 रन बने. लेकिन इस मैच में बुमराह का इकॉनमी रेट 8.20 का रहा. टीम इंडिया के इस तुरुप के पत्ते ने एक बार फिर कमाल कर दिया. बुमराह के इस खेल के बाद इंग्लैड के पूर्व खिलाड़ी भी उनके एक बार फैन हो गए हैं. इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और स्टीवन फिन ने उन्हें ‘अब तक का सबसे महान तेज गेंदबाज’ बताया है.
बुमराह के ओवर ने पलटा था मैच
बुमराह ने 18वां ओवर शानदार तरीके से फेंका, जिसमें सिर्फ 6 रन दिए. उनके इस ओवर ने इंग्लैंड की जीत की राह मुश्किल बना दी थी. उनकी शानदार गेंदबाजी ने भारत को लगातार दूसरे टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने में मदद की. एक हाई-स्कोरिंग मैच में, जहां दोनों टीमों का लगभग 12.5 रन प्रति ओवर का रेट था, बुमराह ने अपने चार ओवर में सिर्फ 33 रन दिए और अपनी पहली ही गेंद पर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का अहम विकेट लिया.
Add Cricket Country as a Preferred Source
स्टीवन फिन ने बुमराह की स्किल्स को सराहते हुए उन्हें अब तक का सबसे महान गेंदबाज बताया. फिन ने ब्रॉड से बातचीत में कहा, ‘बाकी सब इंसान हैं. अच्छे गेंदबाज हैं, महान गेंदबाज हैं, लेकिन फिर जसप्रीत बुमराह हैं, जो इस समय उन सबसे ऊपर हैं. मैं (पैट) कमिंस, (मिचेल) स्टार्क जैसे खिलाड़ियों को भी इसमें शामिल करता हूं. मुझे लगता है कि वह किसी भी दूसरे गेंदबाजों की तुलना में किसी दूसरी दुनिया के हैं.’
ब्रॉड ने फिन की बातों से सहमति जताते हुए कहा, ‘आप इस बात के लिए बहुत मजबूत तर्क दे सकते हैं कि वह अब तक के सबसे महान तेज गेंदबाज हैं. मैल्कम मार्शल, रिचर्ड हेडली, कर्टली एम्ब्रोस, ग्लेन मैक्ग्रा, ये सभी महान खिलाड़ी रहे हैं. तुलना करना मुश्किल है, क्योंकि हमने मैल्कम मार्शल को टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में गेंदबाजी करते नहीं देखा, जहां गेंद चारों ओर उड़ती रहती है. लेकिन मेरे लिए वह निश्चित रूप से सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं, जिन्हें मैंने कभी खेलते देखा है.’
मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह 10 विकेट के साथ टूर्नामेंट में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. बुमराह ने इस टूर्नामेंट के 7 मुकाबलों में 24 ओवर गेंदबाजी की है, जिसमें 159 रन दिए.
जसप्रीत बुमराह फिलहाल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले की तैयारी में जुटे हैं. भारत के टॉप पेसर बुमराह ने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के दौरान अपने करियर का एक बड़ा मुकाम हासिल किया. वे 500 इंटरनेशनल विकेट तक पहुंचने वाले आठवें भारतीय गेंदबाज बन गए. इस लिस्ट में अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह, कपिल देव, रवींद्र जडेजा, जहीर खान और जवागल श्रीनाथ का नाम शामिल है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.