• Home
  • News
  • ‘जसप्रीत बुमराह मेरे लिए टीचर जैसे’, चोट के बाद कैसे बदली मयंक यादव की सोच

'जसप्रीत बुमराह मेरे लिए टीचर जैसे', चोट के बाद कैसे बदली मयंक यादव की सोच

लखनऊ: मयंक यादव को जब पहली बार देखा गया तो उनकी रफ्तार और सटीकता ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. लगातार 150 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे तेज रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले यादव के करियर को चोट के चलते ब्रेक लगता रहा. लखनऊ सुपर जायंट्स के इस पेसर ने कहा कि एक वक्त...

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 23, 2026, 10:19 PM IST

Published On Mar 23, 2026, 10:19 PM IST

Last UpdatedMar 23, 2026, 10:19 PM IST

लखनऊ: मयंक यादव को जब पहली बार देखा गया तो उनकी रफ्तार और सटीकता ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. लगातार 150 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे तेज रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले यादव के करियर को चोट के चलते ब्रेक लगता रहा. लखनऊ सुपर जायंट्स के इस पेसर ने कहा कि एक वक्त था जब वह अपने शरीर पर ज्यादा ध्यान नहीं देते थे. लेकिन अब उनकी सोच बदल गई है. ऐसी चोट जिसने उनके करियर को खतरे में डाल दिया उसके बाद वह पहले से काफी बदल गए हैं. और इसमें जसप्रीत बुमराह की महत्त्वपूर्ण भूमिका है.

यादव ने यह भी साफ किया कि चोट से उबरने में जसप्रीत बुमराह ने उनकी काफी मदद की. उन्होंने कहा कि बुमराह से बातचीत ने वापसी में उनकी काफी मदद की. यादव की उम्र सिर्फ 23 साल है. लेकिन कई बार चोट के चलते उन्हें खेल से दूर रहना पड़ा है. साल 2024 के आईपीएल में लगी चोट उनके करियर के लिए बड़ा झटका थी. और इसके बाद वह लगातार चोट से परेशान होते रहे. और साल 2025 के आईपीएल में भी शुरुआती मैचों के बाद उन्हें बाहर होना पड़ा. इसे भी पढ़ें- ‘मैं इस पर सिर्फ हंसता हूं’ रिलीज करने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके बाद यादव ने बेंगलुरु स्थित ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई)’ में रिहैबिलिटेशन पूरा किया. इसके बाद दाएं हाथ का यह तेज रफ्तार गेंदबाज आईपीएल 2026 में LSG के लिए वापसी के लिए तैयार है.

पहले और अब में काफी कुछ बदल गया है: मयंक यादव

मयंक ने जियोस्टार के ‘आईपीएल टुडे लाइव’ कार्यक्रम में कहा, ‘सर्जरी के बाद मेरे लिए सब कुछ बदल गया है. पहले मैं खुद का ख्याल नहीं रखता था. रिकवरी सेशन से बचता था. कई चीजों को नजरअंदाज करता था. लेकिन अब मैं रिकवरी, पोषण और नींद पर काफी ध्यान देता हूं. जितना मैं अपने शरीर का सम्मान करता हूं, उतना ही मेरा शरीर मैदान पर मेरा साथ देता है.’ यहां यह बताते चलें कि रिकवरी सेशन यानी चोट से उबरने की प्रक्रिया होती है.

जसप्रीत बुमराह की सलाह आई मयंक यादव के काम

रिहैबिलिटेशन के दौरान मयंक ने बताया कि एनसीए में उनकी मुलाकात जसप्रीत बुमराह से हुई, जिन्होंने भी इसी तरह की सर्जरी कराई थी. उन्होंने कहा, ‘जब मैं एनसीए में चोट से उबर रहा था, तब बुमराह भैया भी वहां थे. उनके साथ मेरा अच्छा तालमेल है. वह मेरे लिए एक टीचर जैसे हैं. उनकी स्थिति भी मेरी जैसी ही थी.’

इसे भी पढ़ें- IPL: ड्वेन ब्रावो से जसप्रीत बुमराह तक, डेथ ओवर्स में बल्लेबाजों का काल बनते हैं ये गेंदबाज

मयंक ने कहा, ‘बुमराह भैया ने सर्जरी के बाद वापसी करने और किन चीजों पर ध्यान देना चाहिए, इस बारे में अपना अनुभव साझा किया. उन्होंने बताया कि रिकवरी के दौरान शरीर कैसा महसूस करेगा और इस समय का सामना कैसे करना है. हम जब भी फोन या संदेश पर बात करते हैं, वह अपनी सीख मेरे साथ साझा करते हैं.’

कैसा है मयंक यादव का करियर

भारत के लिए इस पेसर ने तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. और इसमें उन्होंने चार विकेट लिए हैं. वहीं 6 आईपीएल मैचों में उन्होंने 9 विकेट हासिल किए हैं. दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले 23 साल के इस पेसर ने लिस्ट ए में 34 और फर्स्ट क्लास में 25 विकेट लिए हैं.

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick