Cricket Country Staff
Editorial team of CricketCountry.
Written by Cricket Country Staff
Last Published on - August 28, 2019 9:49 AM IST

एक समय पर अपने तेज गेंदबाजी अटैक के दम पर विश्व क्रिकेट पर राज करने वाले वेस्टइंडीज टीम फिलहाल भारतीय तेज गेंदबाजों, खासकर कि जसप्रीत बुमराह के सामने बेबस नजर आ रही है। एंटीगा में खेले गए पहले टेस्ट में बुमराह ने 8 ओवर में मात्र 7 देकर 5 विकेट लिए और किसी भारतीय गेंदबाज का लिया सबसे किफायती पांच विकेट हॉल दर्ज किया। बुमराह के प्रदर्शन से प्रभावित विंडीज दिग्गज कर्टली एंब्रोस ने कहा कि वो इतने काबिल हैं कि किसी भी युग में खेल सकते हैं।
इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में पूर्व गेंदबाज ने कहा कि बुमराह उनसे समय में मैल्कम मॉर्शल, जोएल गार्नर, कर्टनी वॉल्श जैसे महान तेज गेंदबाजों के साथ खेलने की काबिलियित रखते हैं। उन्होंने कहा, “कभी कभी वो हमारे (करियर के) शीर्ष समय की याद दिलाता है। उसकी गति, आक्रामकता, कला। जिस तरीके से वो बल्लेबाज को पछाड़ता है, जिस तरह से वो उससे आगे की सोचता है। वो हम में से एक हो सकता था, वो इतना पूर्ण गेंदबाज है कि किसी भी युग में खेल सकता है।”
भारतीय तेज गेंदबाज से प्रभावित एक और विंडीज दिग्गज एंडी रॉबर्ट्स उन्हें भारत का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज बताया। उन्होंने कहा, “मेरे समय में, केवल स्पिन था। अच्छे गेंदबाज, लेकिन वो आपको विदेशों में मैच नहीं जिता सकते थे। भारत के पास कपिल देव और कुछ और थे लेकिन हमने कभी नहीं सोचा था कि वो बुमराह जैसा घातक गेंदबाज तैयार कर पाएंगे। अब तक मैंने जितनों को देखा है उनमें से बुमराह सर्वश्रेष्ठ भारतीय तेज गेंदबाज है।”
विजय हजारे, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में केरल की कप्तानी करेंगे रॉबिन उथप्पा
बुमराह के अनोखे एक्शन के बारे में उन्होंने कहा, “क्रिकेट मैदान पर इससे अजीब एक्शन मैंने नहीं देखा। इसे समझने के लिए मुझे कुछ समय तक इसे पढ़ना पड़ा। लेकिन अगर वो उस समय में पैदा हुआ होता तो वो हमारे साथ होता। हमारे गेंदबाजी अटैक में केवल अनोखेपन की कमी थी। असल में बुमराह ही अकेला ऐसा है जिसके जैसा गेंदबाज हमने कभी नहीं तैयार किया। तब मुझे नहीं लगता कि भारत भी कभी ऐसा गेंदबाज तैयार कर सकता है।”
एक्शन के अलावा रॉबर्ट्स बुमराह के गति के साथ गेंद को स्विंग कराने का क्षमता से प्रभावित हैं। बुमराह ने हालिया बयान में कहा था कि उन्होंने अपने अटैक में आउटस्विंगर गेंद को जोड़ा है, जो कि वेस्टइंडीज ने उनके लिए काम कर रही है।
टीम की जीत में अहम योगदान देकर खुश हैं अजिंक्य रहाणे, जसप्रीत बुमराह
इस बारे में रॉबर्ट्स ने कहा, “सबसे पहले गति ने मेरा ध्यान खींचा था। मैं ये नहीं कहूंगा कि तेज गेंदबाज की सबसे बड़ी ताकत गति होता है लेकिन मैं ये कहूंगा कि ये सबसे कीमती चीजों में से एक है। अगर आपके पास गति है तो बल्लेबाज आपसे डरेंगे क्योंकि उनके दिमाग में अपनी सुरक्षा का विचार रहेगा। आप गति में बदलाव कर उन्हें चकमा दे सकते हैं। और अगर आप गति के साथ गेंद को स्विंग कर सकते हैं, तो उससे अच्छा कुछ नहीं। ऐसे गेंदबाज आपको उत्साहित करते हैं।”
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
