• Home
  • News
  • Jasprit Bumrah Must Play in 2nd Test at Edgbaston against England Says former Cricketer Mark Butcher

ENG vs IND: लॉर्ड्स में खेलने की चाहत अच्छी है लेकिन... इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ने बुमराह से की गुजारिश

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज से एजबेस्टन में खेला जाएगा. बड़ा सवाल है कि क्या जसप्रीत बुमराह इस मैच में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे या नहीं. हालांकि इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्क बूचर का मानना है कि बुमराह को इस टेस्ट में जरूर खेलना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह टीम की जरूरत है.

Edited By : Bharat Malhotra |Jul 02, 2025, 09:39 AM IST

Published On Jul 02, 2025, 09:39 AM IST

Last UpdatedJul 02, 2025, 09:39 AM IST

Shubman Gill Jasprit Bumrah

Shubman Gill Jasprit Bumrah

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्क बुचर का मानना है टीम इंडिया के पेसर जसप्रीत बुमराह को एजबेस्टन में होने वाले दूसरे टेस्ट में जरूर खेलना चाहिए. एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का दूसरा मैच 2 जुलाई, बुधवार से खेला जाएगा.

सीरीज से पहले ही यह बात साफ हो गई थी 31 साल का यह पेसर सीरीज के पांचों मैच नहीं खेलेगा. खुद बुमराह और कोच गौतम गंभीर ने भी साफ कर दिया था कि वह सिर्फ तीन मैच ही खेलेंगे. और ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि बुमराह एजबेस्टन टेस्ट छोड़ दें और फिर लॉर्डस में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में लौट आएं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जसप्रीत बुमराह को दूसरे टेस्ट में जरूर खेलना चाहिए

विजडन के स्पोर्ट्स वीकली कार्यक्रम में बात करते हुए मार्क बूचर ने कहा, ‘इस बात की बहुत चर्चा होगी कि बुमराह जिन तीन टेस्ट मैचों में खेलेंगे उनमें से यह एक होगा या नहीं. मुझे लगता है कि उन्हें खेलना चाहिए. बेशक, उन्हें यह मैच खेलना चाहिए. हेडिंग्ले के बाद छह दिन का ब्रेक रहा है. भारतीय टीम 0-1 से पीछे है. मैं जानता हूं कि वह लॉर्ड्स में खेलना चाहते हैं लेकिन टीम की जरूरत अभी है और लॉर्ड्स में खेलने की इच्छा से यह ज्यादा जरूरी है.’

उन्होंने कहा, ‘और किसे पता है कि वह इस टेस्ट मैच को भी अच्छे से खेलें और लॉर्ड्स के लिए भी फिट रहें. और फिर बाकी के टेस्ट के मैचों देखा जाएगा.’

बुमराह ने लीड्स टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट लिए थे. हालांकि दूसरी पारी में वह कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए थे. और इंग्लैंड ने 371 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था.

कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह को मिले मौका

मार्क बूचर कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह को टीम में मौका देने की भी वकालत की. बूचर का कहना है कि प्लेइंग इलेवन में शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा की जगह इन दोनों को मौका देना चाहिए. कुलदीप का इंग्लैंड के खिलाफ कमाल का रिकॉर्ड है. उन्होंने छह मैचों में 21 विकेट लिए हैं. वहीं अर्शदीप सिंह ने अभी तक टेस्ट मैच नहीं खेला है.

बूचर ने कहा, ‘सबसे पहले, जो दल आप लेकर आए हैं, उसमें से ऐसे गेंदबाज चुनें जिन्हें विपक्षी टीम- इंग्लैंड, जो आक्रामक बल्लेबाजी करना चाहती है- सबसे कम खेलना चाहे. इंग्लैंड की टीम ऐसे तेज गेंदबाजों को खेलकर बहुत खुश है मध्यम तेज गति से गेंदबाजी करते हैं. वह किसे खेलना पसंद नहीं करेंगे, तो वह है बाएं हाथ के लेग स्पिनर, अगर आपके पास वह है तो- और भारत के पास एक ऐसा गेंदबाज है. और यही मुख्य मुद्दा है.’

अर्शदीप पर बात करते हुए बूचर ने कहा, ‘बाएं हाथ का एक पेसर शायद एक विकल्प हो सकता है. अगर अर्शदीप सिंह आते हैं तो मुझे लगता है कि प्रसिद्ध कृष्णा बाहर जा सकते हैं. अगर आप मैनेज कर पाएं तो सिराज, बुमराह, अर्शदीप, कुलदीप और जडेजा आपकी टीम में हो सकते हैं.’

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick