- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Jasprit Bumrah named 2024 ICC Mens Cricketer of the Year
जसप्रीत बुमराह को मिला आईसीसी मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब, इन दिग्गजों को पछाड़ा
जसप्रीत बुमराह यह खिताब जीतने वाले पांचवें भारतीय है. उनसे पहले राहुल द्रविड़ (2004), सचिन तेंदुलकर (2010), रविचंद्रन अश्विन (2016) और विराट कोहली (2017, 2018) को सम्मानित किया जा चुका है.
Published On Jan 28, 2025, 05:47 PM IST
Last UpdatedJan 28, 2025, 05:47 PM IST
Jasprit Bumrah
ICC Mens Cricketer of the Year: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आईसीसी पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए प्रतिष्ठित सर गारफील्ड सोबर्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. जसप्रीत बुमराह यह खिताब जीतने वाले पांचवें भारतीय है. उनसे पहले इस पुरस्कार से राहुल द्रविड़ (2004), सचिन तेंदुलकर (2010), रविचंद्रन अश्विन (2016) और विराट कोहली (2017, 2018) को सम्मानित किया जा चुका है.
जसप्रीत बुमराह ने ट्रैविस हेड, जो रूट और हैरी ब्रूक को पछाड़कर खिताब जीता. इससे पहले बुमराह को टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था.
साल 2024 में बुमराह का जलवा
साल 2024 में जसप्रीत बुमराह का जलवा रहा. उन्होंने टेस्ट में कुल 71 विकेट चटकाए. भारतीय तेज गेंदबाज ने सिर्फ 13 मैचों में 71 टेस्ट विकेट हासिल किए, वह कैलेंडर वर्ष में भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा लिए गए सर्वाधिक विकेटों के मामले में कपिल देव के बाद दूसरे स्थान पर हैं. वह 2024 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. इसके अलावा उन्होंने टी-20 विश्व कप में दमदार प्रदर्शन किया. उन्होंने टी-20 विश्व कप में 8.26 की औसत और सिर्फ 4.17 की इकॉनमी से कुल 15 विकेट अपने नाम किए.
भारतीय तेज गेंदबाज की प्रतिभा आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में भी झलकी, जहां उन्होंने 900 अंकों का आंकड़ा पार किया और वर्ष का अंत रिकॉर्ड तोड़ 907 अंकों के साथ किया, जो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में किसी भी भारतीय गेंदबाज के लिए सर्वाधिक है.
आईसीसी ने कहा- असाधारण प्रदर्शन
आईसीसी ने कहा, जसप्रीत बुमराह को आईसीसी अवार्ड्स में आईसीसी पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए प्रतिष्ठित सर गारफील्ड सोबर्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जो उनके असाधारण 2024 को मान्यता देता है, जिसमें उन्होंने खेल के सबसे लंबे और साथ ही सबसे छोटे प्रारूप में विरोधियों पर हावी रहे.