विकेट काफी मददगार था इसलिए साधारण गेंदबाजी की: बुमराह

जसप्रीत बुमराह हरभजन सिंह और इरफान पठान के बाद टेस्ट में भारत के लिए हैट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 01, 2019, 05:10 PM IST

Published On Sep 01, 2019, 05:10 PM IST

Last UpdatedSep 01, 2019, 05:10 PM IST

जसप्रीत बुमराह (Twitter)

जसप्रीत बुमराह (Twitter)

वेस्टइंडीज के खिलाफ जमैका टेस्ट में शानदार हैट्रिक लेकर भारतीय क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करने वाले जसप्रीत बुमराह का कहना है कि उन्होंने मैच के दूसरे दिन कुछ अलग गेंदबाजी नहीं की थी। भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा कि सबीना पार्क की पिच मददगार थी और इस वजह से कुछ अतिरिक्त करने के बजाय उन्होंने साधारण गेंदबाजी करने का फैसला किया।

बीसीसीआई टीवी के लिए कप्तान विराट कोहली को दिए इंटरव्यू में बुमराह ने कहा, ‘‘कभी कभार जब विकेट से इतनी मदद मिलती है, जैसा हमने पिछली पारी में भी देखा कि इसमें काफी उछाल था और उन्हें (विंडीज गेंदबाजों) काफी उछाल मिल रहा था। उन्हें मूवमेंट भी मिल रहा था। ’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने आगे कहा, ‘‘इसलिए कभी कभार, जब इतनी मदद मिलती है तो आप ललचा जाते हो। आप विकेट के लिए आक्रामक हो सकते हो और उस समय आपको चीजें सरल रखनी होती है। आप अच्छी गेंद फेंककर दबाव डालने की कोशिश करते हो। मेरे दिमाग में यही सब चीजें चल रही थीं।’’

बुमराह के गेंदबाजी एक्शन के आलोचकों पर भड़के सुनील गावस्कर

बुमराह ने जमैका टेस्ट के दूसरे दिन वेस्टइंडीज की पहली पारी में हैट्रिक सहित छह विकेट झटके। हैट्रिक का श्रेय बुमराह ने कप्तान कोहली को दिया। जिन्होंने रोस्टन चेज के खिलाफ रिव्यू लिया। जिन्हें पहले मैदानी अंपायर पॉल रीफल ने नॉट आउट करार दिया था। लेकिन रिव्यू के बाद वो आउट निकले और चेज के विकेट के साथ बुमराह की हैट्रिक पूरी हुई।

Editor's Pick