- Home
- News
- Jasprit Bumrah posts heartfelt birthday wish for wife Sanjana, Jimmy Neesham brutally trolls him
Jasprit Bumrah ने जन्मदिन पर पत्नी Sanjana Ganesan के लिए लिखा प्यार भरा पोस्ट, जेम्स नीशम ने ट्रेंट बोल्ट का नाम लेकर यूं ली चुटकी
भारतीय टीम (Team India) के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की पत्नी सनजना गणेशन (Sanjana Ganesan) का आज जन्मदिन है. इस मौके पर जस्सी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. सनजना को बर्थडे विश करने के चक्कर में बुमराह न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशम (James Neesham) के निशाने...
Published On May 06, 2021, 06:55 PM IST
Last UpdatedMay 06, 2021, 06:55 PM IST
भारतीय टीम (Team India) के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की पत्नी सनजना गणेशन (Sanjana Ganesan) का आज जन्मदिन है. इस मौके पर जस्सी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. सनजना को बर्थडे विश करने के चक्कर में बुमराह न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशम (James Neesham) के निशाने पर आ गए. उन्होंने बुमराह को जमकर ट्रोल किया.
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने गुरुवार दोपहर को पत्नी के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थी. इस तस्वीर में पत्नी सनजना गणेशन जस्सी के गाल पर किस करती हुई नजर आ रही हैं. उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “उस इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं जिसने मेरा दिल चुरा लिया है. तुम मेरे वो इंसान हो. आई लव यू.”
इसपर चुटकी लेते हुए जेम्स नीशम (James Neesham) ने लिखा, “एक मिनट के लिए मुझे लगा कि तुम ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) की बात कर रहे हो.” ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं. मौजूदा वक्त में दोनों ही बेहद खतरनाक गेंदबाज है. उनके बीच अच्छी दोस्ती भी है.
सनजना गणेशन और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की शादी 15 मार्च को हुई थी. बुमराह इंग्लैंड और भारत के बीच सीमित ओवरों की सीरीज का हिस्सा नहीं थे. इस दौरान उन्होंने गोवा में शादी की. सनजना पेश से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट व एंकर हैं. आईपीएल 2021 में बुमराह का सफर अबतक खास अच्छा नहीं रहा है। टॉप-15 विकेट टेकर्स की सूची में बुमराह शामिल नहीं हैं।