जीता मैच गंवाने के बाद निराश जसप्रीत बुमराह बोले- इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बेहतर क्रिकेट खेला

बुमराह ने कहा कि इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बहुत अच्छा क्रिकेट खेला। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया।

Edited By : Bharat Malhotra |Jul 05, 2022, 05:36 PM IST

Published On Jul 05, 2022, 05:36 PM IST

Last UpdatedJul 05, 2022, 05:36 PM IST

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में पहली पारी के आधार पर 132 रन की बढ़त हासिल की थी। इसके बाद लग रहा था कि टीम इंडिया जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा कर सकती है। लेकिन दूसरी पारी में इंग्लैंड ने खेल बदलना शुरू किया। भारतीय टीम दूसरी पारी में 245 रन पर सिमट गई। यहां तक भी मैच पर उसकी पकड़ काफी मजबूत थी। पर इंग्लैंड ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। मैच में भारत टीम की कमान संभाल रहे जसप्रीत बुमराह ने भी इंग्लैंड की तारीफ की।

बुमराह ने कहा, ‘अगर-मगर तो हमेशा होता रहता है लेकिन क्रिकेट ऐसा ही चलता है। इंग्लैंड ने लगातार मुकाबला जारी रखा और दूसरी पारी में बेहतर क्रिकेट खेला।’ इंग्लैंड के सामने 378 रन का टारगेट था लेकिन जॉनी बेयरस्टो के 114 और जो रूट के 142 रन की मदद से इंग्लैंड ने मैच आसानी से अपने नाम कर लिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहली पारी में भारत ने 98 रन पर पांच विकेट खो दिए थे लेकिन इसके बाद ऋषभ पंत (146) और रविंद्र जडेजा (104) के बीच 222 रन की साझेदारी की मदद से भारत ने 416 का स्कोर बनाया। बुमराह अपने इन दोनों खिलाड़ियों से काफी खुश नजर आए।

बुमराह ने कहा, ‘दोनों टीमों ने अच्छा क्रिकेट खेला। ऋषभ ने पहली पारी में कुछ जोखिम लिया और उसका फायदा भी हुआ। जडेजा ने भी काउंटरअटैक किया और हम मैच में आगे निकल गए।’

कप्तानी पर बुमराह ने बोला, ‘कप्तानी अच्छी चुनौती है। टीम की कप्तानी का अनुभव बहुत सम्मान की बात है। यह मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव है।’

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick