add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

चोटिल समी की जगह जसप्रीत बुमराह टी20 टीम में शामिल

बुमराह को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन का मिला ईनाम

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - January 19, 2016 10:44 AM IST

जसप्रीत बुमराह चोटिल पेसर समी का स्थान लेंगे © PTI
जसप्रीत बुमराह चोटिल पेसर समी का स्थान लेंगे © PTI

गुजरात के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी-20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। बुमराह चोटिल गेंदबाज मोहम्मद समी का स्थान लेंगे। समी ने लंबे समय तक चोट से जूझने के बाद टीम में स्थान बनाया था लेकिन वह श्रृंखला शुरू होने से पहले ही दोबारा चोटिल हो गए, जिसके कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बयान जारी कर कहा, “भारतीय चयन समिति ने सोमवार को बुमराह को समी की जगह टी-20 टीम में शामिल किया है। चोट के कारण समी को एकदिवसीय और टी-20 श्रृंखला से बाहर होना पड़ा था। भारत को आस्ट्रेलिया से तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला खेलनी है जिसका पहला मैच 26 जनवरी को खेला जाएगा। ALSO READ: शॉन टेट की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया। आईपीएल में मुंबई इंडियन के लिए खेलने वाले बुमराह ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में नौ मैचों में 14 विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। बुमराह पिछले दो सत्र से भारतीय ए टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में ही शानदार प्रदर्शन कर 21 विकेट अपने नाम किए थे। वह इस प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। बुमराह 22 जनवरी को युवराज सिंह, सुरेश रैना, आशीष नेहरा, हरभजन सिंह, और हार्दिक पांडेय के साथ आस्ट्रेलिया जाएंगे। ALSO READ: मेरी कप्तानी की समीक्षा के लिए दाखिल करें PIL: धोनी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत आस्ट्रेलिया के साथ तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला खेलेगा जिसका पहला मैच एडिलेड में 26 जनवरी को, दूसरा मैच 29 जनवरी को मेलबर्न में और तीसरा मैच 31 जनवरी को सिडनी में खेला जाएगा।