• Home
  • News
  • Jasprit Bumrah rested for Australia ODI series and NZ tour; Mohammad Siraj, Siddarth Kaul added to squad

ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज, न्यूजीलैंड दौरे के लिए बुमराह को आराम

बीसीसीआई ने तेज गेंदबाजों को वर्कलोड को मैनेज करने के कार्यक्रम के तहत जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 08, 2019, 11:10 AM IST

Published On Jan 08, 2019, 11:10 AM IST

Last UpdatedJan 08, 2019, 11:10 AM IST

Jasprit Bumrah (IANS)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज और न्यूजीलैंड दौरे के लिए आराम देने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान कोहली

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

तेज गेंदबाज के काम के बोझ को ध्यान में रखते हुए, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले उन्हें पर्याप्त आराम देने का फैसला लिया गया है। मोहम्मद सिराज ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम में बुमराह की जगह लेंगे। साथ ही सिद्धार्थ कौल को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की T20I सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें: कमजोर टीम नहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीता है भारत

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टी 20 सीरीज़ के लिए टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, रिषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल।

Editor's Pick