×

भारत- साउथ अफ्रीका टी-20 सीरीज छोड़कर घर लौटे जसप्रीत बुमराह, कब होगी वापसी ?

बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा, जसप्रीत बुमराह निजी कारणों की वजह से घर लौट गए हैं. वह तीसरे मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 14, 2025 8:32 PM IST

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के बीच निजी कारणों के चलते अपने घर लौट गए हैं.वह रविवार को धर्मशाला में खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान इसकी जानकारी दी. हालांकि बुमराह के टी-20 सीरीज में वापसी को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया कि लखनऊ और अहमदाबाद में होने वाले शेष दो मुकाबलों के लिए उनकी उपलब्धता पर अपडेट जल्द ही दिया जाएगा. बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा, जसप्रीत बुमराह निजी कारणों की वजह से घर लौट गए हैं. वह तीसरे मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, सीरीज के शेष मुकाबलों के लिए टीम में उनके शामिल होने पर अपडेट जल्द ही दिया जाएगा.

32 साल के जसप्रीत बुमराह ने कटक में खेले गए सीरीज के पहले मैच में 2 विकेट हासिल किए थे, लेकिन न्यू चंडीगढ़ में खेले गए दूसरे मैच में 45 रन देकर कोई विकेट नहीं ले पा, इससे पहले, बुमराह साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे.

तीसरे टी-20 से बुमराह- अक्षर बाहर

जसप्रीत बुमराह के अलावा, ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं. बीसीसीआई ने अक्षर पटले को लेकर कहा, अक्षर पटेल बीमारी के कारण तीसरे टी20 मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं. बुमराह और अक्षर पटेल के स्थान पर सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर हर्षित राणा और बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को रविवार के मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.

तीसरे टी-20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है.

TRENDING NOW

भारत की प्लेइंग-11:

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती