- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Jasprit Bumrah upset with his ICC Champions Trophy 2017 no-ball photo being used by Jaipur Traffic police
जसप्रीत बुमराह को नहीं भायी जयपुर पुलिस की ये हरकत, कह दी बड़ी बात
बुमराह ने पोस्ट करते हुए लिखा, "बहुत-बहुत शुक्रिया जयपुर पुलिस यह बताता है कि अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के बाद आपको कितना सम्मान मिलता है। लेकिन चिंता मत करिए मैं उन चीजों का मजाक नहीं उड़ाऊंगा जो आप लोग अपने कार्यस्थल पर करते हैं।"
Published On Jun 23, 2017, 09:27 PM IST
Last UpdatedJun 23, 2017, 09:27 PM IST

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की एक नो बॉल चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में टीम इंडिया की हार का कारण बन गई। दरअसल यह नो बॉल बुमराह ने पाकिस्तान की पारी के शुरुआती ओवर में फेंकी। इस गेंद पर फखर जमान के बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई गेंद विकेटकीपर एमएस धोनी के दस्तानों में समा गई। चूंकि, गेंद नो बॉल थी इसलिए जमान नॉट आउट रहे। अंततः जमान ने 106 गेंदों में 114 रन बनाए और पाकिस्तान को बड़े स्कोर की ओर पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।
यही बड़ा स्कोर टीम इंडिया की हार का कारण बना। कई लोगों ने इसका जिम्मेदार जसप्रीत बुमराह को माना। इस मामले में जयपुर और यूपी पुलिस दो कदम आगे निकल गई और जेब्रा क्रॉसिंग में लोगों को कायदे से सड़क पार करने के निर्देश देने के लिए बुमराह की नो बॉल वाली फोटो का इस्तेमाल किया। जयपुर पुलिस के बाद इसे यूपी पुलिस ने भी इस्तेमाल किया।
यूपी के आईजी ए सतीश गणेश ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, “कभी-कभी लाइन क्रॉस करने की बड़ी कीमत चुकानी पड़ जाती है। ट्रैफिक क्रॉसिंग पर जेब्रा लाइन का सम्मान कीजिए।” शुक्रवार को बुमराह अपनी कार से कहीं जा रहे थे इसी दौरान उन्होंने सड़क के किनारे लगे होर्डिंग पर अपनी फोटो देखी जिसके साथ लिखा हुआ था, “लाइन पार न करें, आप जानते हैं कि यह महंगा साबित हो सकता है।” [भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे लाइव क्रिकेट स्कोरकार्ड जानने के लिए क्लिक करें]
बुमराह ने इसकी बाकायदा फोटो खींची और इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बहुत-बहुत शुक्रिया जयपुर पुलिस यह बताता है कि अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के बाद आपको कितना सम्मान मिलता है। लेकिन चिंता मत करिए मैं उन चीजों का मजाक नहीं उड़ाऊंगा जो आप लोग अपने कार्यस्थल पर करते हैं।”