add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

जसप्रीत बुमराह ने खोया एयरपोर्ट पर आपा, बिना इजाजत वीडियो बनाने वाले फैन को पहले रोका, और...

Jasprit Bumrah Video: भारत के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह उनकी यॉर्कर से बल्लेबाज के आउट होने का वीडियो नहीं है. यह ऐसा वीडियो नही है जिसमें विकेट हवा मे उड़ रहा हो. असल में एयरपोर्ट के इस वीडियो में बुमराह किसी फैन पर आपा खोते हुए दिख रहे हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 18, 2025 10:53 AM IST

Jasprit Bumrah Angry Video- भारतीय टीम के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह आमतौर पर अपनी गेंदबाजी की वजह से चर्चा में रहते हैं. लेकिन अब बुमराह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एयरपोर्ट पर एक फैन की हरकत पर आपा खोते हुए दिख रहे हैं. बुमराह एयरपोर्ट पर चेक-इन की कतार में हैं और उनके साथ एक फैन है. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में दिख रहा है कि एक फैन बुमराह के साथ एक सेल्फी वीडियो बना रहा है. हालांकि उस फैन ने बुमराह से इसकी इजाजत नहीं ली. बुमराह ने शुरुआत में फैन को ऐसा करने से मना किया. और रोका. लेकिन जब फैन ने उसे अनदेखा-अनसुना कर दिया तो भारतीय पेसर ने उसका फोन एक ओर फेंक दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वीडियो में दिख रहा है कि फैन बुमराह को कहता है, ‘आपके साथ ही जाऊंगा सर मैं.’ इस पर बुमराह जवाब देते हैं, ‘फोन गिर गया आपका तो मेरे को बोलना नहीं.’ इतना सुनने के बाद भी फैन इसे अनसुना कर देता है. वह कहता है, ‘कोई बात नहीं सर.’ और बुमराह कूल बोलते हुए उसका फोन दूर कर देते हैं.

बुमराह इस समय भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का हिस्सा हैं. सीरीज का पहला मैच कटक में खेला गया था जिसमें बुमराह ने 17 रन देकर चार विकेट लिए थे. हालांकि मुल्लांपुर मे खेले गए मैच मे उन्हें कोई सफलता नहीं मिली और उन्होंने 45 रन दिए.

निजी कारणों से यह भारतीय तेज गेंदबाज सीरीज के तीसरे मैच में नहीं खेला था. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसकी पुष्टि भी कर दी थी.

सीरीज की बात करें तो भारत इस समय 2-1 से आगे चल रहा है. पहला मैच भारत ने जीता था वहीं दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की. धर्मशाला में खेले गए सीरीज के तीसरे मैच में टीम इंडिया ने बढ़त बनाई. बुधवार, 17 दिसंबर को सीरीज का चौथा मैच लखनऊ में खेला जाना था. लेकिन धुंध के चलते मैच में टॉस भी नहीं हो पाया. और मुकाबला रद्द कर दिया गया. पांचवां और आखिरी मैच शुक्रवार 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर होगा. उम्मीद है कि बुमराह उस मैच में वापसी करेंगे.

बुमराह की इस हरकत पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. कुछ इसे फैन द्वारा निजता का हनन मान रहे हैं तो कुछ की नजर में बुमराह का व्यवहार फैन के लिए ठीक नहीं था. इस पर आपकी क्या राय है?