- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Jasprit Bumrah will not able to tackle my smash said Saina Nehwal on talking about cricket
'वह मेरा स्मैश..', क्रिकेट पर फिर साइना नेहवाल ने बोला हमला, बुमराह को लेकर दिया बड़ा बयान
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने क्रिकेट पर हमला बोला है. उन्होंने जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ा बयान दिया है.
Published On Aug 09, 2024, 03:03 PM IST
Last UpdatedAug 09, 2024, 03:03 PM IST
PIC -X
भारत में क्रिकेट के प्रति फैंस का अलग क्रेज देखने को मिलता है. क्रिकेट जितना प्यार भारत में किसी और खेल को नहीं मिल पाता है. भारत के लिए खेलने वाले क्रिकेटरों को भी जो नाम, शौहरत और पैसे मिलते हैं उतना किसी भी खेल के खिलाड़ी को नहीं मिलता है. इसे लेकर ही अन्य खेल के खिलाड़ी कई बार अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं.
हाल ही में ओलंपिक मेडलिस्ट भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने एक इंटरव्यू के दौरान क्रिकेट पर हमला बोला है. क्रिकेट पर हमला बोलते हुए साइना नेहवाल ने भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर मजेदार बात की है.
साइना ने क्रिकेट पर बोला हमला
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में पहुंची थी. इस पॉडकास्ट में साइना ने कहा ‘हमारे देश में सिर्फ क्रिकेट को प्राथमिकता दी जाती है. क्रिकेट के अलावा दूसरे खेलों को वो सुविधाएं या आर्थिक सुरक्षा नहीं मिलती है. अगर क्रिकेट की तरह अन्य खेलों को भी हमारे देश में सुविधाएं मिलने लगेगी तो ओलंपिक में हमारा प्रदर्शन भी काफी बेहतर होगा. हम भी चीन, अमेरिका की तरह ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतने में कामयाब हो पाएंगे.’
बुमराह को लेकर साइना ने कही मजेदार बात
पॉडकास्ट के दौरान साइना नेहवाल ने जसप्रीत बुमराह को लेकर मजेदार बात करते हुए कहा, ‘अगर मैं अभी कह दूं कि मुझे क्रिकेट खेलना है तो मुझे बुमराह की 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद से मरना थोड़े है. वहीं बुमराह मेरे साथ बैडमिंटन खेलेंगे तो वह भी मेरी 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली स्मैश को खेल नहीं पाएंगे. हमें यहां स्पीड पर नहीं जाना चाहिए. दोनों खेल एक दूसरे से बिल्कुल अलग है. क्रिकेट एक हद तक स्कील का खेल है जबकि बैडमिंटन स्टैमिना का खेल है.’