ENG vs IND: खत्म होगा 968 दिन लंबा इंतजार, आखिर वनडे में हुई जसप्रीत बुमराह की वापसी

टी20 सीरीज में भारत की स्थिति बहुत खराब रही. इसके बाद वनडे सीरीज का आगाज हो रहा है. इस सीरीज में भारत के लिए जसप्रीत बुमंराह की एंट्री हो रही है.

Edited By : Bharat Malhotra |Jul 14, 2026, 07:48 AM IST

Published On Jul 14, 2026, 07:48 AM IST

Last UpdatedJul 14, 2026, 07:48 AM IST

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज आज, मंगलवार से हो रहा है. 14 जुलाई 2026 को होने वाला यह मुकाबला एजबेस्टन, बर्मिंगम मे खेला जाएगा. वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी बल्लेबाजों के आने से टीम के हौसले बुलंद होंगे. और इसके साथ ही गेंदबाजी मेंं जसप्रीत बुमराह की एंट्री टीम को बहुत मजबूती देती है. बुमराह करीब 1000 दिन बाद वनडे इंटरनेशनल टीम में वापसी कर रहे हैं. इससे पहले वह 19 नवंबर 2023 में भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल में खेले थे. यह वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल था, जहां भारत को हार मिली थी.

भारत के लिए अच्छा नहीं रहा है आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा

भारतीय टीम जब आयरलैंड में उतरी होगी तब उसे इस तरह के नतीजे की उम्मीद नहीं होगी. उसे दोनों टी20 इंटरनेशनल मैचों में हार मिली. इसके बाद टीम इंग्लैंड पहुंची. तस्वीर यहां भी नहीं बदली. बल्कि भारत के लिए मुश्किलों में इजाफा ही हुआ. टीम पांच में से चार टी20 इंटरनेशनल मैच हारी. एक मैच मौसम की भेंट चढ़ गया. कुल मिलाकर टीम इंडिया के लिए अभी तक इस दौरे पर कुछ भी तो सही नहीं हुआ है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसे भी पढ़ें- क्या 2027 वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे रोहित- विराट ? शुभमन गिल ने खत्म किया सस्पेंस

968 दिन बाद वनडे खेलेंगे जसप्रीत बुमराह

टीम इंडिया का तुरुप का यह पत्ता बुमराह लंबे वक्त बाद इस फॉर्मेट में नजर आएगा. जसप्रीत बुमराह ने अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल 2023 का वनडे वर्ल्ड कप फाइनल खेला था. यानी 19 नवंबर साल 2023. उसके बाद उन्होंने भारत के लिए कोई वनडे मैच नहीं खेला. इस दौरान भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जैसा आईसीसी टूर्नामेंट भी खेला लेकिन टीम इंडिया के पास उस टूर्नामेंट में भी बुमराह साथ नहीं थे. कुल मिलाकर बुमराह 968 दिन बाद भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट खेलेंगे. इस दौरान भारत ने 26 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले.

जसप्रीत बुमराह का ODI रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह ने भारत ने 89 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 149 विकेट लिए हैं. बुमराह के करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन देकर छह विकेट है. और इकॉनमी रेट 4.59 का है. बुमराह ने छह बार पारी में चार विकेट और दो बार पारी में पांच विकेट लेने का काम किया है. वह भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पेसर्स में 10वें स्थान पर हैं.

2023 ODI वर्ल्ड कप के बाद कैसा है बुमराह का रिकॉर्ड

वनडे वर्ल्ड कप फाइनल 2023 के बाद बुमराह ने भारत के लिए कुल 55 मैच खेले. इन मैचो में उनके नाम 153 विकेट रहे. बुमराह ने 22 टेस्ट मैचों में 142 और 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 47 विकेट लिए. वह 2026 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे.

ODI में भारत का रिकॉर्ड वर्ल्ड कप के बाद कैसा

भारत ने 19 नवंबर 2023 को खेले गए उस फाइनल के बाद कुल 26 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इनमें से टीम इंडिया ने 17 में जीत हासिल की है. भारत को 8 मैचों में हार मिली है और एक मैच टाई रहा है. भारत और श्रीलंका के बीच 02 अगस्त 2024 को खेला गया यह मैच टाई रहा था. दोनों टीमों ने 230 रन ही बनाए थे.

इसे भी पढ़ें- सिर्फ गंभीर दोषी नहीं… पूर्व चीफ सेलेक्टर का बयान, सूर्यवंशी के डेब्यू पर भी उठाए सवाल

2023 वर्ल्ड कप के बाद जसप्रीत बुमराह के बिना कितनी सीरीज खेला भारत, क्या रहा रिकॉर्ड

सीरीजमैचजीतेहारटाईबेनतीजा
1भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा, 2023/2432100
2भारत का श्रीलंका दौरा, 202430210
3इंग्लैंड का भारत दौरा, 2024/2533000
4आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, 202555000
5भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा, 2025/2631200
6दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा, 2025/2632100
7न्यूजीलैंड का भारत दौरा, 2025/2631200
8अफगानिस्तान का भारत दौरा, 202633000
कुल रिकॉर्ड2617810

इसे भी पढ़ें- विराट कोहली के निशाने पर सचिन और धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, इंग्लैंड में मचाएंगे धमाल

क्या आप जानते हैं, कौन हैं 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI विकेट लेने वाले गेंदबाज

बुमराह की गैरमौजूदगी में भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद सबसे ज्यादा विकेट अर्शदीप सिंह ने लिए. बाएं हाथ के इस पेसर ने 14 मैचों में 30 विकेट अपने नाम किए. उनका इकॉनमी 5.19 का रहा. उन्होंने एक बार चार विकेट और एक बार पारी में पांच विकेट लिए.

रैंकिंगगेंदबाजमैचपारीविकेटबेस्टऔसतइकॉनमी4w5w
1अर्शदीप सिंह1414305/3719.85.1911
2कुलदीप यादव2020274/4134.375.1620
3हर्षित राणा1414264/3927.386.2110
4अक्षर पटेल1716162/2234.934.3200
5प्रसिद्ध कृष्णा88165/2326.126.5411

बुमराह की एंट्री से टीम इंडिया के हौसले बुलंद

अब क्या वनडे में बदलेगी तस्वीर. टी20 इंटरनेशनल मे भारतीय बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही बैकफुट पर नजर आई. टीम के बल्लेबाज खुद को इंग्लैंड की पिचों पर ढाल नहीं सके. और गेंदबाज पूरी सीरीज में सही लाइन और लेंथ तलाश करते रहे. अब देखते हैं कि क्या जसप्रीत बुमराह की एंट्री भारत को इस फॉर्मेट में क्या मदद करती है. साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से भारत के लिए एक अच्छा मंच है.

इसे भी पढ़ें-ODI में लगेगा T20I के जख्मों पर मरहम? कैसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन!

इंग्लैंड दौरे पर भारत का वनडे सीरीज का कार्यक्रम

पहला मैच 14 जुलाई को एजबेस्टन, बर्मिंगम में दोपहर 3:30 बजे (IST) से होगा.
दूसरा मैच 16 जुलाई को सोफिया गार्डन, कार्डिफ में शाम 5:30 बजे (IST) से होगा.
तीसरा व आखिरी मैच 19 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे (IST) लॉर्ड्स में होगा.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड ने मैच से एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी थी.

जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग और आदिल राशिद

भारत की संभावित एकादश

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, शिवम दूबे, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick