• Home
  • News
  • Jasprit Bumrah may return ahead of Test series against Bangladesh

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से वापसी कर सकते हैं जसप्रीत बुमराह

बीसीसीआई से जुड़े सूत्र के मुताबिक जसप्रीत बुमराह को सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Edited By : Indo-Asian News Service |Oct 25, 2019, 04:21 PM IST

Published On Oct 25, 2019, 04:21 PM IST

Last UpdatedOct 25, 2019, 04:21 PM IST

जसप्रीत बुमराह (IANS)

दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले पीठ की समस्या के कारण टीम से बाहर गए भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह  ने वापसी की तैयारी की शुरुआत कर दी है। वो हल्की रनिंग और वार्मअप एक्सरसाइज कर रहे हैं। दिवाली के बाद राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में नीतिन पटेल के देखरेख में बुमराह की चोट को परखा जाएगा।

इस मामले से संबंध रखने वाले एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि ग्रेट ब्रिटेन में डॉक्टर बुमराह में हो रहे सुधार से काफी खुश थे और अब पीठ को सर्जरी की जरूरत नहीं है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सूत्र ने बताया, “बुमराह अब ऑटो-हील मोड पर हैं और उनकी पीठ अच्छी तरह से टीक हो रही है। उन्होंने अभ्यास करना शुरू कर दिया है और कुछ हल्की एक्सरसाइज भी कर रहे हैं। दीपावली के बाद नितिन की देखरेख में उनकी जांच की जाएगी। चीजें अच्छी तरह से आगे बढ़ रही हैं जैसा की पहले स्टैस फ्रेक्चर में हुआ था जो स्वाभाविक रूप से ठीक हो गया था।”

मार्च 2020 में श्रीलंका का दौरा करेगी इंग्लैंड टीम

सूत्र से जब पूछा गया कि जब पीठ की समस्या अपने आप ठीक हो रही है तो उन्हें ग्रेट ब्रिटेन क्यों भेजा गया? इस पर उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट बुमराह को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता था।

उन्होंने कहा, “टीम मैनेजमेंट को लगा था कि उनके साथ जोखिम लेने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि न्यूजीलैंड दौरा भी है और अगले साल टी-20 विश्व कप भी है। ऐसे में उनका सौ फीसदी फिट होना जरूरी है।”

Editor's Pick