जावेद मियांदाद अफगानिस्तानी खिलाड़ियों के आईपीएल खेलने से खुश नहीं

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी का कहना अफगान क्रिकेट बोर्ड को इस बात से खुश ना होकर राष्ट्रीय टीम पर ध्यान देना चाहिए।

Edited By : Gunjan Tripathi |Feb 24, 2017, 03:36 PM IST

Published On Feb 24, 2017, 03:36 PM IST

Last UpdatedFeb 24, 2017, 03:36 PM IST

जावेद मियांदाद  © Getty Images
जावेद मियांदाद © Getty Images

आईपीएल 2017 की नीलामी में जो सबसे आश्चर्यजनक और चौंकाने वाली घटना हुई वह थी पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे अफगानिस्तान के खिलाड़ी राशिद खान का रिकॉर्ड 4 करोड़ में बिकना। राशिद को पिछले सत्र की विजेता टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा है। वहीं उनके साथी मोहम्मद नबी को भी हैदराबाद टीम ने ही 30 लाख में खरीदा। कुल तीन अफगानिस्तानी खिलाड़ियों ने पहली बार आईपीएल में हिस्सा लिया था और उनमें से दो को खरीदा गया। इससे अफगानिस्तान क्रिकेटरों का हौसला बढ़ा है लेकिन कोई शख्स है जिसे यह बात पसंद नहीं आ रही है। यह व्यक्ति और कोई नहीं बल्कि पूर्व पाकिस्तानी कप्तान जावेद मियांदाद है।

इस पूर्व खिलाड़ी का मानना है कि यह कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने सर्कल ऑफ क्रिकेट के साथ एक्सक्लूसिव साक्षात्कार में कहा, “अगर सामान अच्छा है तो वह दुनिया के किसी भी कोने में बिकेगा। वैसे ही किसी भी अच्छे खिलाड़ी को हर जगह खरीदार मिलेंगे।” उनका मानना है कि अफगानिस्ता क्रिकेट बोर्ड को इस बात से खुश नहीं होना चाहिए बल्कि अपनी राष्ट्रीय टीम पर ध्यान देना चाहिए। जावेद भले ही अपनी नाराजगी छिपा रहे हो लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल में शामिल ना कर अफगानिस्तान के क्रिकेटरों को जगह देना उन्हें यकीनन पसंद नहीं आया होगा। वहीं अफगानिस्तान के खिलाड़ी जो कि कई आर्थिक और निजी परेशानी के बाद भी अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए मेहनत से खेलते है। उन सभी के लिए यह एक बहुत बड़ा अवसर है अपने खेल को सुधारने का और अनुभवी खिलाड़ियों के सानिध्य में खेलने का। [ये भी पढ़ें: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पुणे टेस्ट का पूरा स्कोरकार्ड]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने आगे कहा, “हमें अफगानी खिलाड़ी आईपीएल में करोड़ों में बिकने से कोई फर्क नहीं पड़ता। पहले हमें बुरा लगता था जब पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल में नहीं खेलने दिया जाता था लेकिन अब हमारे पास पाकिस्तानी सुपर लीग है जो कि काफी सफल है।”

Editor's Pick