add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

अंडर-19 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच का अंतर साफ दिखा: जावेद मियांदाद

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने विराट कोहली को सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बताया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Updated on - February 10, 2018 8:52 PM IST

कराची। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जावेद मियांदाद का कहना है कि हाल ही में हुए आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के मैच से दोनों देशों की प्रतिभा के बीच के बड़े अंतर का पता चलता है। विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 203 रनों से शिकस्त दी थी। मियांदाद ने कहा, ‘‘जीत और हार खेल का हिस्सा है लेकिन जब मैं सेमीफाइनल मुकाबले को देखता हूं तो दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच खेल की समझ, पेशेवर रवैया और बेसिक्स में अंतर को देख सकता हूं।’’

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/tamim-iqbal-and-mustafizur-rahman-returns-as-bangladesh-make-7-changes-for-t20is-vs-sri-lanka-685278″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने ऐसे परिणाम के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के गैर पेशेवर रवैये को जिम्मेदार ठहराया। मियांदाद ने कहा, ‘‘पीसीबी अंडर-19 क्रिकेट या घरेलू क्रिकेट की अहमियत नहीं समझ रहा है। उनका ज्यादा ध्यान पीएसएल पर है। पीएसल की सफलता के लिए भी हमें आपने क्रिकेट ढांचे में सुधार करना होगा।’’

पाकिस्तान के लिए 124 टेस्ट मैच खेलने वाले इस बल्लेबाज ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बताया। उन्होंने पाकिस्तान में कोहली के स्तर के खिलाड़ी ना होने पर चिंता जाहिर की। मियांदाद ने कहा, ‘‘भारत की सफलता का सबसे बड़ा कारण विराट कोहली हैं। वह बिना किसी संदेह के सर्वश्रेष्ठ है। उनके पास दुनिया में कही भी रन बनाने के लिए तकनीक, मानसिकता और दृष्टिकोण है। कई कारणों से हम उनके स्तर का खिलाड़ी तैयार नहीं कर पा रहे है।’’