add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

सौरव गांगुली के इस्तीफे की अटकलों पर जय शाह ने लगाया विराम

सौरभ गांगुली के एक ट्वीट ने बुधवार शाम को अटकलों का बाजार गर्म कर दिया। गांगुली ने ट्वीट किया कि वह अपने जीवन में नई पारी शुरू करने वाले हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Updated on - June 1, 2022 6:22 PM IST

सौरव गांगुली के एक ट्वीट ने बुधवार शाम को अटकलों का बाजार गर्म कर दिया। गांगुली ने ट्वीट किया कि वह अपने जीवन में नई पारी शुरू करने वाले हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा चलने लगी कि गांगुली ने शायद बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। माना जाने लगा कि वह राजनीति में नई पारी शुरू करने वाले हैं।

गांगुली ने ट्वीट किया, ‘2022 में मेरे क्रिकेट करियर के 30 साल पूरे हो गए जो साल 1992 में शुरु हुआ था। इसके बाद क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया। मैं कुछ नया शुरु करने की योजना बना रहा हूं जो कई लोगों की मदद करेगा। मैं इस नई पारी में भी आपके सहयोग की उम्मीद कर रहा हूं।’ इन अटकलों के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने अटकलों पर विराम लगाने का प्रयास किया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जय शाह ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया- ‘सौरभ गांगुली ने बीसीसीआई के पद से त्यागपत्र नहीं दिया है।’ लेकिन गांगुली के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा हुआ है। गांगुली के आईसीसी प्रेजिडेंट बनने की भी बात चल रही है।