- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Jayant Yadav: Creating strategy according to situation helped a lot
हालात के हिसाब से योजना बनाने का फायदा मिला: जयंत यादव
चेन्नई के खिलाफ क्वालिफायर मैच में मुंबई के जयंत यादव ने 3 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट लिया।
Published On May 08, 2019, 03:39 PM IST
Last UpdatedMay 08, 2019, 03:39 PM IST
जयंत यादव (BCCI)
मुंबई इंडियंस के ऑफ स्पिनर जयंत यादव ने कहा कि उनकी टीम की सफलता का राज बल्लेबाजी और गेंदबाजी में हालात के अनुरूप रणनीति बनाना रहा है।
यादव ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले क्वालीफायर में 25 रन देकर एक विकेट लिया। उन्होंने कहा कि उनकी टीम हमेशा हालात के हिसाब से चीजें तय करती आई है।
उन्होंने मैच जीतने के बाद कहा, ‘‘गेंदबाजी और बल्लेबाजी में हम हालात के अनुरूप रणनीति बनाते आए हैं। वानखेड़े पर अलग रणनीति थी और चेन्नई में अलग।’’
ये भी पढ़ें: चेन्नई के खिलाफ जीत की हैट्रिक, 5वीं बार IPL फाइनल में पहुंची मुंबई
यादव ने कहा कि चेन्नई को कहीं भी हराना अद्भुत है क्योंकि ये एम एस धोनी की कप्तानी वाली मुकम्मिल टीम है।
उन्होंने कहा कि चेपॉक के धीमे विकेट को देखते हुए टीम में एक अतिरिक्त स्पिनर रखा गया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे चेन्नई में टीम में रखा गया क्योंकि विकेट स्पिनरों की मददगार है। मैं अतिरिक्त स्पिनर के रूप में उतरा और पावरप्ले में गेंदबाजी की। ये हालात के अनुरूप लिया गया फैसला था और मैंने अच्छा प्रदर्शन किया।’’