- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Jaydev Shah elected as Saurashtra Cricket Association president
SCA के अध्यक्ष चुने गए जयदेव शाह, हिमांशु शाह बने सचिव
जयदेव पूर्व बीसीसीआई सचिव और अनुभवी क्रिकेट प्रशासक निरंजन शाह के बेटे हैं
Published On Sep 21, 2019, 07:37 PM IST
Last UpdatedSep 21, 2019, 07:37 PM IST
Jaydev Shah @twitter
जयदेव शाह को सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) का अध्यक्ष चुना गया है जबकि पूर्व मीडिया मैनेजर हिमांशु शाह नए सचिव बनाए गए हैं।
पढ़ें: टीम में युवा खिलाड़ी जरूर हैं लेकिन हम दबकर नहीं खेलने वाले : डुसेन
शनिवार को जारी मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार नव नियुक्त अध्यक्ष ने 2018 में खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा से पहले 120 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे।
जयदेव पूर्व बीसीसीआई सचिव और अनुभवी क्रिकेट प्रशासक निरंजन शाह के बेटे हैं और सौराष्ट्र की 110 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं जो घरेलू क्रिकेट रिकॉर्ड है।
पढ़ें: पाकिस्तान की घरेलू सीरीज में मैच रेफरी की भूमिका में होंगे डेविड बून
एससीए के निर्वाचन अधिकारी वरेश सिन्हा ने अधिकारियों और शीर्ष परिषद सदस्यों के नामों की घोषणा की। दीपक लखानी उपाध्यक्ष, हिमांशु शाह मानद सचिव, करण शाह मानद संयुक्त सचिव और श्याम रायचूरा कोषाध्यक्ष होंगे।