'रविंद्र जडेजा क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी हैं'

सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) ने विज्डन की ओर से भारत का सबसे मूल्यवान टेस्ट खिलाड़ी चुने जाने पर जडेजा को बधाई दी है

Edited By : India.com Staff |Jul 02, 2020, 02:54 PM IST

Published On Jul 02, 2020, 02:54 PM IST

Last UpdatedJul 02, 2020, 02:54 PM IST

अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) ने विज्डन द्वारा 21वीं शताब्दी का भारत का सबसे मूल्यवान टेस्ट खिलाड़ी चुने जाने पर बधाई दी है. 31 साल के जडेजा की रेटिंग 97.3 है. टेस्ट क्रिकेट में मुथैया मुरलीधरन के बाद जडेजा सवार्कालिक मूल्यवान खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं.

बयान में एससीए ने कहा, ‘सौराष्ट्र क्रिकेट संघ में हर कोई रविंद्र जडेजा को विज्डन द्वारा 21वीं शताब्दी का सबसे मूल्यवान खिलाड़ी चुने जाने पर उन्हें दिल से बधाई देता है.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एससीए के अध्यक्ष जयदेव शाह ने जडेजा को बधाई देते हुए कहा, ‘रविंद्र बेहतरीन प्रतिभा के धनी हैं और वह सभी प्रारूपों में सबसे ज्यादा भरोसेमंद खिलाड़ी हैं. वह बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करते है और एक फील्डर के तौर पर भी. वह कई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट में मैच बदलने वाले खिलाड़ी साबित हुए हैं.’

जडेजा ने टवीट करते हुए लिखा,’मुझे सबसे मूल्यवान खिलाड़ी चुनने के लिए शुक्रिया विज्डन इंडिया. मैं अपनी टीम के सभी साथियों, प्रशिक्षकों, प्रशंसकों और शुभ चिंतकों का मुझे दिए गए समर्थन के लिए शुक्रिया अदा करता हूं. जय हिंद.’

टेस्ट में अब तक 213 विकेट लिए  हैं 

जडेजा ने टेस्ट में अभी तक कुल 213 विकेट लिए हैं और 1869 रन बनाए हैं. उन्होंने टेस्ट में नौ बार पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं. जडेजा वनडे में 187 विकेट लिए हैं और 2296 रन बनाए हैं.

Editor's Pick