जेमिमा रॉड्रिगेज ने जड़ा किया सुपर लीग का सबसे तेज शतक

भारतीय शीर्ष क्रम बल्लेबाज स्मृति मंधाना के बाद जेमिमा किया सुपर लीग में शतक लगाने वाले दूसरी भारतीय हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 26, 2019, 11:31 AM IST

Published On Aug 26, 2019, 11:31 AM IST

Last UpdatedAug 26, 2019, 11:31 AM IST

जेमिमा रॉड्रिगेज (Twitter)

सदर्न वाइपर्स के खिलाफ मैच में यॉर्कशायर डायमंड्स की ओर से 112 रन की मैच विनिंग पारी खेलकर शीर्ष क्रम बल्लेबाज जेमिमा रॉड्रिगेज किया सुपर लीग में शतक लगाने वाले दूसरी भारतीय क्रिकेटर बन गई हैं। उनसे पहले भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ये कारनामा कर चुकी हैं।

किया सुपर लीग का सबसे तेज शतक

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

51 गेंदो पर बनाया जेमिमा का ये शतक केएसएल का सबसे तेज शतक है। गौरतलब है कि केएसएल में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भी भारतीय खिलाड़ी के नाम ही है। पिछले सीजन में मंधाना ने केएसएल मैच में 18 गेंदो पर 50 रन बनाकर ये कीर्तिमान हासिल किया था। और अब जेमिमा ने सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने लिजली ली का 55 गेंदो में 100 रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा है।

जेमिमा ने 193.10 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए मात्र 58 गेंदो पर 17 चौकों और एक छक्के के मदद से 112 रन बनाए। जिसकी बदौलत यॉर्कशायर टीम ने वाइपर्स के दिए 185 रन के लक्ष्य को हासिल कर 6 विकेट से मैच जीता। जेमिमा को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।

‘एक से ज्यादा स्किल रखने वाले खिलाड़ियों पर आधारित है टीम कॉम्बिनेशन’

जेमिमा के अलावा यॉर्कशायर टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। हालांकि पहले बल्लेबाजी करते हुए वाइपर्स की ओर से कीवी कप्तान सूजी बेट्स ने 39 गेंदो पर 47 रन बनाए। वहीं इस सीजन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही इंग्लैंड की डेनियल वॉट ने 20 गेंदो पर 42 रन जड़े।

Editor's Pick