• Home
  • News
  • Jemimah rodrigues reveals her favourite male batsman 3996008

धोनी की कप्तानी की कायल महिला क्रिकेटर ने 'हिटमैन' को बताया पसंदीदा बल्लेबाज

अंडर-19 स्तर पर वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़कर बटोर चुकी हैं सुर्खियां

Edited By : Kamlesh Rai |Apr 10, 2020, 03:33 PM IST

Published On Apr 10, 2020, 03:33 PM IST

Last UpdatedApr 10, 2020, 03:33 PM IST

Jemimah Rodrigues and Rohit Sharma

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) के लिए हाल में संपन्न टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की अगुआई वाली भारतीय टीम का सफर वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हारकर खत्म हो गया था. कोविड-19 (Covid-19) वैश्विक महामारी के चलते इस समय सभी खिलाड़ी अपने घर पर फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं. हालांकि इस दौरान खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं और उसी के जरिए उनके सवालों का जवाब भी दे रहे हैं.

कभी अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से बल्लेबाजों के दिलों में खौफ पैदा करने वाले इस पेसर को सता रहा अब ये डर

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जेमिमा से जब इंस्टग्राम लाइव चैट के दौरान उनके पसंदीदा पुरुष क्रिकेट खिलाड़ी के बारें में जब सवाल किया गया तो उन्होंने तपाक से ‘हिटमैन’ यानी रोहित शर्मा  (Rohit Sharma) का नाम लिया. जेमिमा ने कहा कि रोहित की निर्भीक बल्लेबाजी और उनकी टाइमिंग उन्हें बेहद खास बनाती है.

 

View this post on Instagram

 

My favourite player is Rohit Sharma. Effortless batting, just timing. #RohitSharma

A post shared by ` (@hitman.kingdom) on Apr 9, 2020 at 8:59am PDT

अंडर-19 स्तर पर वनडे क्रिकेट में डबल सेंचुरी जड़ चुकी 19 साल की जेमिमा ने साल 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था.  16 वनडे मैचों में जेमिमा के नाम कुल 372 रन दर्ज हैं. इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक भी जड़े हैं. 44 टी20 इंटरनेशनल मैचों में जेमिमा ने 6 अर्धशतक सहित कुल 930 रन बटोरे हैं.

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने बदली इस भारतीय क्रिकेटर की लाइफ, IPL में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा का है रिकॉर्ड

इस चैट शो में जेमिमा ने कहा कि वह महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में खेलना पसंद करेंगी. उन्होंने अपने पसंदीदा कप्तान धोनी को बताया. गौरतलब है कि धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने अपने नेतृत्व में आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट (वनडे वर्ल्ड कप, टी-20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी) जीते हैं.

Editor's Pick