बुमराह की बाउंसर पर घायल हुए ब्रावो, बीच मुकाबले में यह खिलाड़ी बना प्‍लेइंग-XI का हिस्‍सा

डेरेन ब्रावो असहज महसूस करने के कारण मैच के चौथे दिन वापस पवेलियन लौट गए।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 02, 2019, 09:11 PM IST

Published On Sep 02, 2019, 09:11 PM IST

Last UpdatedSep 02, 2019, 09:11 PM IST

Darren Bravo Windies Twitter

Darren Bravo @ Windies/Twitter

जमैका टेस्‍ट में चौथे दिन का खेल शुरू हुआ और कुछ मिनट बल्‍लेबाजी के बाद ही विंडीज के बल्‍लेबाज डेरेन ब्रावो असहज महसूस करने के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। आईसीसी के नए नियम के तहत डेरेन ब्रावो के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद जेरेमी ब्लैकवुड को उनके स्‍थान पर प्‍लेइंग इलेवन का हिस्‍सा बनाया गया है।

पढ़ें:- भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी के खिलाफ जारी किया गया गिरफ्तारी वारंट

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैच के तीसरे दिन अंतिम ओवरों के दौरान जसप्रीत बुमराह की बांउसर डेरेन ब्रावो के हेलमेट पर जा लगी थी। बुमराह की बाउंसर ब्रावो के नेक ग्रार्ड पर लगी। जिसके चलते हेलमेट पर लगा गार्ड भी टूट गया था। उन्‍हें प्राथमिक उपचार देने के लिए फीजियो भी मैदान पर आ गए थे।

लॉर्ड्स टेस्‍ट में जोफ्रा आर्चर की बाउंसर स्‍टीव स्मिथ की गर्दन पर जा लगी थी। इसी तर्ज पर ब्रोवो के गेंद लगी। हालांकि स्मिथ ने नेकगार्ड नहीं लगाया था, जिसके चलते वो एशेज सीरीज का तीसरा मुकाबला नहीं खेल पाए थे। टेस्‍ट मैच के बीच में चोटिल खिलाड़ी की जगह नए खिलाड़ी को शामिल करने का आईसीसी का नया नियम पहली बार लॉर्ड्स टेस्‍ट के दौरान स्मिथ के चोटिल होने पर इस्‍तेमाल किया गया था।

पढ़ें:- The Ashes : चौथे टेस्‍ट से पहले कंगारू टीम के साथ जुड़ा विश्‍व विजेता कप्‍तान

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच खेले जा रहे सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्‍ट मैच में मेजबान टीम 468 रनों के लक्ष्‍य का पीछा कर रही है। तीसरे नंबर पर खेलने आए डेरेन ब्रावो 51 गेंद पर 23 रन बना चुके हैं। हालांकि टीम का स्‍कोर इस वक्‍त 26 ओवरों के बाद 93/2 है।

Editor's Pick