add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

वनडे में 200 विकेट लेने वाली दुनिया की पहली महिला गेंदबाज बनी झूलन गोस्वामी

भारतीय तेज गेंदबाज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में कीर्तिमान हासिल किया।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Published on - February 7, 2018 6:04 PM IST

टीम इंडिया की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी वनडे क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मैच में लॉरा वॉलवार्ट को 9 रन पर आउट कर गोस्वामी ने अपने 200 विकेट पूरे किए। पहले वनडे मैच में गोस्वामी ने वनडे में 1,000 रन और 150 विकेट लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर होने का कीर्तमान हासिल किया था।

दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले गोस्वामी 195 वनडे विकेट पूरे कर चुकी थी। पहले वनडे में उन्होंने 4 विकेट लेकर 199 का आंकड़ा छूआ और किंबरले में एक और विकेट लेकर गोस्वामी में गेंदबाजी में दोहरा शतक लगा दिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 3 विकेट खोकर 302 रन बनाए। इस दौरान स्मृति मंधाना ने 135 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली, वहीं वेदा कृष्णमूर्ति और हरमनप्रीत कौर ने अर्धशतकीय पारियां खेली। दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 303 रनों का लक्ष्य है। मेजबान टीम 8 ओवर के बाद एक विकेट खोकर 43 रन बनाकर खेल रही है।