add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

झूलन गोस्वामी को उम्मीद, उनपर बनी फिल्म देखने के बाद और लड़किया भी क्रिकेट में आएंगी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्‍वामी 169 वनडे में 203 विकेट ले चुकी हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Kamlesh Rai
Last Updated on - May 17, 2018 10:59 PM IST

भारत में इन दिनों खिलाडि़यों के उपर खूब फिल्में बनाई जा रही हैं। बायोपिक में खिलाडि़यों के जीवन के विभिन्‍न पहलुओं को दिखाया जाता है। हाल के वर्षों में पांच बार की वर्ल्‍ड चैंपियन महिला मुक्‍केबाज एमसी मैरीकॉम और ओलंपिक में हिस्‍सा लेने वाली भारत की पहली महिला पहलवान गीता फोगाट पर भी फिल्में बनाई जा चुकी हैं जिसे फैंस ने जमकर सराहा है। अब महिला क्रिकेट टीम की कप्‍तान मिताली राज और तेज गेंदबाज झूलन गोस्‍वामी की बायोपिक भी दर्शकों को देखने को मिलेंगी।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/lalchand-rajput-named-interim-head-coach-of-zimbabwe-713124″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मिताली की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म का अधिकार वियाकॉम 18 के पास है जबकि झूलन गोस्‍वामी पर बायोपिक बनाने का अधिकार सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रॉडक्‍शंस, भारत ने खरीदा है। मिताली और झूलन ने बोरिया मजूमदार की बुक ‘इलेवन गॉडस एंड ए बिलि‍यन इंडियंस’ के लॉन्‍च के मौके पर अपनी आगामी फिल्म के बारे में बातचीत की।

झूलन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि एक साल में दो बायोपिक आना महिला क्रिकेट में बहुत बड़ा कदम है। मुझे उम्‍मीद है कि इससे लड़कियां न केवल क्रिकेट बल्कि अन्‍य खेलों के प्रति भी प्रेरित होंगी।’ 35 वर्षीय झूलन गोस्वामी पश्चिम बंगाल के नादिया की रहने वाली हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट हासिल किया है। झूलन 169 वनडे में 203 विकेट ले चुकी हैं। उन्‍होंने इस दौरान 1,011 रन भी बनाए हैं जिसमें एक अर्धशतक शामिल है।

महिला वनडे सबसे अधिक रन बनाने का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड कायम करने वाली मिताली ने कहा, ‘इस तरह की बायोपि‍क से युवा जेनेरेशन प्रेरित होंगी और खेल के प्रति उनका रवैया बदलेगा। हम कई बायोपिक देख चुके हैं और उससे प्रेरित भी हुए हैं।’ मिताली ने 194 वनडे में 6,373 रन बनाए हैं।