- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Jhulan Goswami: Our focus is on winning World Title
भारतीय टीम का पूरा ध्यान विश्व कप खिताब जीतने पर है: झूलन गोस्वामी
भारतीय तेज गेंदबाज का कहना है कि टी20 विश्व कप की तैयारियां दक्षिण अफ्रीका दौरे के साथ ही शुरू हो गई हैं।
Published On Feb 16, 2018, 07:03 PM IST
Last UpdatedFeb 16, 2018, 07:03 PM IST
झूलन गोस्वामी वनडे में 200 विकेट लेने वाली पहली महिला गेंदबाज हैं © AFP
भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का कहना कि उनका सपना विश्व कप खिताब जीतना ही है। हाल ही में वनडे क्रिकेट में 200 विकेट चटकाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी झूलन फिलहाल ऐड़ी की चोट की वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से बाहर हैं। स्वदेश लौटी झूलन इस समय चोट से उबरने के लिए बैंगलोर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के लिए रवाना होंगी जिसमें चार से छह हफ्ते का समय लगेगा।
भारतीय महिला टीम ने कभी भी विश्व कप खिताब नहीं जीता है, टीम पिछले साल जुलाई में लॉर्ड्स में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में नौ रन से हारकर पहले वनडे विश्व कप खिताब से चूक गई थी। ये फाइनल मुकाबले में भारत की दूसरी हार थी लेकिन 2018 में टीम को एक और मौका मिलेगा। मौजूद चैंपियन वेस्टइंडीज नौ से 24 नवंबर तक टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/jacques-kallis-south-african-batsmen-will-learn-to-play-wrist-spinners-with-experience-686582″][/link-to-post]
झूलन ने स्वदेश लौटने के बाद पीटीआई से कहा, ‘‘तैयारियां दक्षिण अफ्रीका में सीरीज के साथ ही शुरू हो गई हैं। बस एक साल का समय बचा है, ये हमारे लिए तैयारी शुरू करने का सही समय है। अगर हम जीत जाते हैं तो ये शानदार होगा। निश्चित रूप से मैंने विश्व कप को दिमाग में रखते हुए ही खेलना शुरू किया था। ये हर साल नहीं आता है। इसमें चार साल का समय लगता है। ये ओलंपिक स्वर्ण जीतने जैसा ही है।’’
झूलन ने अपना 200वां विकेट सात फरवरी को किम्बरले में 166वें वनडे में हासिल किया था, तब उन्होंने पांचवें ओवर में दक्षिण अफ्रीका की लौरा वॉलवार्ड को अपनी आउट स्विंगर से पवेलियन भेजा था। इस मैच में भारत ने मेजबान टीम को 178 रन से हराया था। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने अपना करियर शुरू किया था तो इस उपलब्धि के बारे में नहीं सोचा था। लंबे करियर में आप उपलब्धियां हासिल करते हो। लेकिन मैं कभी इन उपलब्धियों के पीछे नहीं भागी।’’