उसैन बोल्ट, रोजर फेडरर और सचिन तेंदुलकर के बाद झूलन गोस्वामी हासिल करेंगी ये उपलब्धि

झूलन गोस्वामी की विश्व कप में पहनी हुई जर्सी को कोलकाता के एक संग्रहालय में रखा जाएगा।

Edited By : Press Trust of India |Aug 20, 2017, 10:22 PM IST

Published On Aug 20, 2017, 10:22 PM IST

Last UpdatedAug 20, 2017, 10:22 PM IST

झूलन गोस्वामी © Getty Images

भारतीय महिला क्रिकट टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की जर्सी को कोलकाता के फैनाट्टी खेल संग्रहालय में रखा जायेगा। इस संग्रहालय में झूलन की जर्सी के अलावा दिग्गज खिलाडियों पेले, उसैन बोल्ट, रोजर फेडरर, अभिनव बिंद्रा, सचिन तेंदुलकर, विश्वनाथन आनंद और पीवी सिंधू की जर्सियों को रखा गया हैं। झूलन ने इस जर्सी को इंग्लैंड में आयोजित महिला विश्व कप 2017  में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में पहना था। इस मैच में भारत की हरमनप्रीत कौर ने 171 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी और भारत ने 36 रन से जीत दर्ज की थी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

झूलन ने कहा, ‘‘यह वही जर्सी है जिसे मैंने इस विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल में पहना था। मैंने सुना है कि इस संग्रहालय में कई और अद्भुत संग्रह है, मुझे उम्मीद है कि मेरी जर्सी से युवा खेल के ओर प्रेरित होंगे।’’ मिताली राज की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2017 विश्व में शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि भारत फाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 9 रनों से हार गया था। टूर्नामेंट से लौटी भारतीय टीम का हर जगह स्वागत किया गया। बीसीसीआई के साथ कई राज्य सरकारों में भी टीम इंडिया का सम्मान किया। [ये भी पढ़ें: विश्वकप के दौरान प्लेइंग इलेवन से बाहर होना चाहती थीं झूलन गोस्वामी!]

प्रशंसकों को इस बात का दुख जरूर है कि मिताली राज और झूलन अपने आखिरी विश्व कप में खिताब हासिल नहीं कर सकी लेकिन जिस तरह से पूरे देश में महिला क्रिकेट के प्रति सोच बदली है उसे मिताली और झूलन की ही जीत कहा जाएगा।

Editor's Pick