• Home
  • News
  • Jhye Richardson named in Australian squad for Test tour of South Africa

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, जाई रिचर्डसन को मिला मौका

तेज गेंदबाज जाई रिचर्डसन के साथ बाएं हाथ के गेंदबाज जॉन हॉलैंड को भी टीम में शामिल किया गया है।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jan 22, 2018, 01:29 PM IST

Published On Jan 22, 2018, 01:29 PM IST

Last UpdatedJan 22, 2018, 01:29 PM IST

जाई रिचर्डसन ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से वनडे डेब्यू किया है © Getty Images

ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। 15 सदस्यीय स्कॉड में तेज गेंदबाज जाई रिचर्डसन और बाएं हाथ के स्पिनर जॉन हॉलैंड को जगह दी गई। रिचर्डसन ने हाल ही में इंग्लैंड  के खिलाफ सीरीज से अपना वनडे डेब्यू किया है, उनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर मैनेजमेंट ने उन्हें टेस्ट टीम में जगह दी है। 21 साल के युवा गेंदबाज रिचर्डसन के टेस्ट टीम में चयन के बारे में बात करते हुए ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता ट्रेवन हॉन्स ने कहा, “उसने सीरीज में अच्छी गेंदबाजी की। उसके पास गति है, अच्छा नियंत्रण है। वो निश्चित तौर पर भविष्य का खिलाड़ी है। उसके साथ हमे एक पूरा पैकेज मिलता है, वो एक बढ़िया फील्डर है और बल्लेबाजी भी कर लेता है।”

रिचर्डसन के साथ साथ जॉन हॉलैंड के लिए भी ये टेस्ट सीरीज काफी अहम होगी। हॉलैंड लगभग दो साल बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं। आखिरी बार हॉलैंड 2016 में ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका दौरे पर नजर आए थे। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हॉलैंड को नाथन लॉयन की जगह लिया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब चयनकर्ताओं से पूछा गया कि लॉयन की जगह एश्टन एगर की जगह हॉलैंड को प्राथमिकता क्यों दी गई तो हॉन्स ने कहा, “सीधी सी बात है, वो एक विकेटकीपर है। आप उसके पिछले शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट रिकॉर्ड देखें, आपको जवाब मिल जाएगा। वो एक स्पेशलिस्ट खिलाड़ी की भूमिका में फिट होता है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-south-africa-3rd-test-ajinkya-rahane-may-play-in-the-final-tie-679890″][/link-to-post]

साथ ही कैमरूप बैन्क्रॉफ्ट के चयन को लेकर भी हॉन्स पूरी तरह से आश्वस्त हैं। उनका मानना है कि बैंन्क्रॉफ्ट टेस्ट फॉर्मेट के लिए सही बल्लेबाज हैं। उन्होंने कहा, “वो जिस तरह का खिलाड़ी है, उसे हम इस समय काफी पसंद कर रहे हैं। वो ऐसा खिलाड़ी है जो टेस्ट क्रिकेट में कमाल कर सकता है। अगर कुछ बदलाव करने की जरूरत होती है तो हमारे पास सलामी बल्लेबाजी के और विकल्प हैं।”

टेस्ट स्क्वाड: स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर (उप-कप्तान), कैमरून बैन्क्रॉफ्ट, उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंन्डकॉम्ब, शॉन मार्श, मिशेल मार्श, टिम पेन, मिशेल स्टार्क, जॉश हैज़लवुड, पैट कमिंस, नाथन लॉयन, जैक्सन बर्ड, जॉन हॉलैंडस, जाई रिचर्डसन।

Editor's Pick