- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Jimmy Neesham century powers Wellington Firebirds into Ford Trophy final
नीशम की धमाकेदार शतकीय पारी के दम पर वेलिंग्टन फायरबडर्स फाइनल में
इससे पहले वेलिंग्टन की टीम फोर्ड ट्रॉफी के फाइनल में 2016-17 में पहुंची थीं
Published On Nov 28, 2018, 03:25 PM IST
Last UpdatedNov 28, 2018, 03:25 PM IST
Wellington Firebirds (Image: @wgtnfirebirds)
जिमी नीशम (नाबाद120) के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी की बदौलत वेलिंग्टन फायरबडर्स ने गत चैंपियन ऑकलैंड एसेस को 3 विकेट से हराकर फोर्ड ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया।
ईडन पार्क आउटर ओवल में बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में ओली न्यूटन ने 5 विकेट झटके जबकि जिमी नीशम ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। फाइनल मुकाबला वेलिंग्टन और ओटागो वोल्ट्स के बीव शनिवार को डुनेडिन में यूनिवर्सिटी ओवल में खेला जाएगा।
वेलिंग्टन फायरबडर्स की ओर से न्यूटन ने 47 रन देकर पांच विकेट झटक ऑकलैंड को 47.5 ओवर में 236 रन पर रोक दिया। 237 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेलिंग्टन फायरबडर्स ने 48.1 ओवर में 7 विकेट पर जीत दर्ज कर ली।
नीशम ने नाबाद शतकीय पारी में 107 गेंदों पर 5 छक्के और 12 चौके लगाए।
ऑकलैंड फायरबडर्स की बल्लेबाजी में नीशम तो गेंदबाजी न्यूटन छाए। न्यूनट ने 11 गेंदों पर 4 जबकि कुल 5 विकेट अपनी झोली में डाले। एक समय मेजबान ऑकलैंड का कुल स्कोर 9.4 ओवर में 4 विकेट पर 44 रन था।
न्यूटन ने जिन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया उनमें कोलिन मुनरो भी शामिल थे। ऑकलैंड की ओर से रॉबी ओ डोनेल और ग्रीम बेघिन ने छठे विकेट पर 115 रन की साझेदारी की।
इससे पहले वेलिंग्टन की टीम फोर्ड ट्रॉफी के फाइनल में 2016-17 में पहुंची थीं। उस समय उसे केंटरबरी के खिलाफ खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।