- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Jimmy Neesham, Lockie ferguson start practice as New Zealand declared ‘coronavirus-free’
कोरोना मुक्त हुआ न्यूजीलैंड; जेम्स नीशम ने बधाई देने के बाद शुरू किया अभ्यास
कीवी क्रिकेटर जेम्स नीशम ने लोकी फर्ग्यूसन के साथ मैदान पर अभ्यास किया।
Published On Jun 08, 2020, 03:45 PM IST
Last UpdatedJun 08, 2020, 03:45 PM IST

सोमवार को न्यूजीलैंड के कोरोना मुक्त घोषित होने पर कीवी क्रिकेटर जेम्स नीशम ने सरकार और नागरिकों को बधाई दी। 8 जून को न्यूजीलैंज में कोरोनावायरस से संक्रमित आखिरी मरीज के स्वस्थ होने के साथ इस देश को कोविड-19 मुक्त घोषित कर दिया गया।
न्यूजीलैंड में फिलहाल एक भी सक्रिय कोरोनावायस मरीज नहीं है और पिछले 17 दिनों में कोई भी शख्स इस वायरस से संक्रमित नहीं हुआ है।
Coronavirus free NZ! Congratulations everyone
Once again those great kiwi attributes: planning, determination and teamwork do the job
— Jimmy Neesham (@JimmyNeesh) June 8, 2020
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैकिंडा अर्डर्न ने घोषणा की है कि न्यूजीलैंड सोमवार आधी रात से अलर्ट स्तर-1 पर चला जाएगा। जिसके तहत जनजीवन लगभग सामान्य हो जाएगा, हालांकि सीमा प्रतिबंध लागू रहते हैं। इसके साथ ही देश में खेल पर लगा ब्रेक हट जाएगा और फैंस स्टेडियम में आ सकेंगे।
‘अगर स्थिति यही रही तो क्रिकेट खेलने का एकमात्र तरीका है कि दर्शकों के बिना इसका आयोजन हो’
इस घोषणा के बाद नीशम ने मैदान पर उतरने में जरा भी देर नहीं की। उन्होंने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें ये कीवी ऑलराउंडर, तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन के साथ मैदान में अभ्यास करता दिख रहा है।
न्यूजीलैंड में खेल प्रतियोगिताएं भी जल्द शुरू होंगी। कोविड-19 लॉकडाउन हटने के बाद 13 जून को शुरू होने वाले सुपर रग्बी एटोरिया टूर्नामेंट के साथ देश में खेलों की वापसी होगी। 10 हफ्तों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की पांच रग्बी टीमें हिस्सा लेंगी।