• Home
  • News
  • Jimmy Neesham makes his umpiring debut, Daniel Vettori takes 3 wickets in his final over to seized the match between Team Rugby and Team Cricket

जिमी नीशम ने किया अंपायरिंग डेब्यू; वेटोरी के तीन विकेटों के दम पर रग्बी टीम के खिलाफ क्रिकेट टीम की जीत

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज गेंदबाज डेनियल वेटोरी ने रग्बी टीम बनाम क्रिकेट टीम मैच में एक ओवर में तीन विकेट हासिल किए।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jan 24, 2021, 10:52 AM IST

Published On Jan 24, 2021, 10:52 AM IST

Last UpdatedJan 24, 2021, 10:52 AM IST

(Twitter)

न्यूजीलैंड के हेग्ले ओवल स्टेडियम में रग्बी और क्रिकेट टीम के बीच खेले गए मुकाबले में कीवी ऑलराउंडर जेम्स नीशम ने बतौर अंपायर डेब्यू किया। हाल ही में चोट लगने के बाद उंगली का ऑपरेशन करा चुके नीशम फिलहाल राष्ट्रीय टीम से बाहर हैं।

शनिवार को क्राइस्टचर्च में आयोजित हुए द ब्लैक क्लैश 2021 में पूर्व कीवी दिग्गज स्टीफेन फ्लेमिंग ने क्रिकेट टीम की अगुवाई की, जबकि रग्बी टीम का नेतृत्व सर ग्राहम हेनरी कर रहे थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैच के बाद नीशम सीनियर अंपायर बिली बाउडेन के साथ अंपायरिंग करते हुए नजर आए। ये पहला मौका था जब ये कीवी ऑलराउंडर किसी मैच में बतौर अंपायर उतरा था।

न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज डेनियल वेटोरी इस मैच के नायक रहे। उन्होंने आखिरी ओवर में चार गेंदो पर तीन विकेट लेकर क्रिकेट टीम को रग्बी के खिलाफ जीत दिलाई।

अंगूठे में फ्रेक्चर के बावजूद दर्द का इंजेक्शन लेकर सिडनी टेस्ट में बल्लेबाजी करने को तैयार थे रवींद्र जडेजा

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिकेट टीम ने सलामी बल्लेबाजों हैमिश मार्शल और पीटर फुल्टन की 62 रनों की साझेदारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए।

मैच रिपोर्ट:

190 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रग्बी टीम को जॉर्डन और ओफीसा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े लेकिन ब्रैंडन मैक्कुलम के शानदार स्पेल के दम पर क्रिकेट टीम ने 85 रन पर रग्बी टीम के तीन विकेट गिरा दिए। 49 रन पर सेट बल्लेबाज जॉर्डन के आउट होने के बाद रग्बी टीम का स्कोर 134/5 पर पहुंच गयाा।

आखिरी ओवर में जब रग्बी टीम को जीत के लिए 8 रनों की जरूरत थी तो वेटोरी ने तीन विकेट लेकर क्रिकेट टीम को 2 रन से करीबी जीत दिलाई।

Editor's Pick