- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Jimmy neesham trolls icc over kl rahul virat kohli challenge 3987706
विराट को पहचानने के चैलेंज में जेम्स नीशम ने ICC को किया ट्रोल, केएल राहुल की भी छूटी हंसी
आईसीसी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में फैन्स के सामने एक चैलेंज रखा था.
Published On Apr 01, 2020, 03:43 PM IST
Last UpdatedApr 01, 2020, 03:43 PM IST
कोरोनावायरस (Coronavirus) से कहर के बढ़ते मामलों के बीच सभी खिलाड़ी अपने घर पर मौजूद हैं और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. क्रिकेट संबंधित सभी गतिविधियां अनिश्चित काल के लिए बंद हैं. ऐसे में आईसीसी फैन्स के साथ बातचीत करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर तरह-तरह के चैलेंज दे रही है.
आईसीसी द्वारा केएल राहुल (KL Rahul) और विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर दिए ऐसे ही एक चैलेंज पर न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशम (James Neesham) ने आईसीसी को ही ट्रोल कर दिया. दरअसल, आईसीसी की तरफ से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर केएल राहुल की बहुत सारी छोटी-छोटी फोटोज शेयर की गई. इन फोटोज में केएल राहुल भारतीय कप्तान विराट कोहली के ही अंदाज में दाढ़ी और मूछ रखे नजर आ रहे हैं.
एक फोटो में राहुल के स्थान पर विराट की तस्वीर लगाई गई और फैन्स को विराट को ढूंढ़ने के लिए कहा गया. इस बेहद आसान सवाल को देख जेम्स नीशम अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाए. नीशम ने बेहद हास्यास्पद अंदाम में लिख, “आप लोग सच में रास्ता भटक गए हैं.”
केएल राहुल ने भी प्रतिक्रिया देते हुए आईसीसी के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी और स्माइली पोस्ट की.