न्‍यूजीलैंड की ओर से तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं ऑलराउंडर नीशम

28 साल के जिम्‍मी नीशम ने अंतिम टेस्‍ट मैच पिछले वर्ष मार्च में खेला था।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 27, 2018, 03:00 PM IST

Published On Sep 27, 2018, 03:00 PM IST

Last UpdatedSep 27, 2018, 03:00 PM IST

Jimmy-Neesham © Getty Images (file photo)

ऑलराउंडर जिम्‍मी नीशम न्‍यूजीलैंड की ओर से क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्‍ट, वनडे और टी-20) में खेलना चाहते हैं। पिछले कुछ समय से निशम क्रिकेट से दूर हैं और अब वो तरोताजा होकर टीम में वापसी करना चाहते हैं।

28 साल के नीशम खराब गेंदबाजी के कारण नेशनल टीम से बाहर हैं। उन्‍होंने अपना अंतिम वनडे जून, 2017 में खेला था लेकिन अब वो फिर टीम में वापसी कर तीनों फॉर्मेट में अपनी जगह सुरक्षित करने को तैयार हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वेबसाइट स्‍टफ डॉट को डॉट एनजेड के मुताबिक नीशम ने कहा, ‘ न्‍यूजीलैंड टीम को ऑलराउंडर की जरूरत है। घरेलू टूर्नामेंट में प्रदर्शन के आधार पर कह सकता हूं कि मैं इसके लिए तैयार हूं।’

नीशम को टीम में ऑलराउंडर कोरी एंडरसन और कोलिन डि ग्रैंडहोम से कड़ी चुनौती मिल रही है। पिछले साल सर्जरी के बाद एंडरसन गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं जबकि ग्रैंडहोम की गेंदबाजी में पेस की कमी है।

नीशम को गेंदबाजी की वजह से वापसी की उम्‍मीद है। बकौल नीशम, ‘ यदि फिटनेस और मजबूत परिणाम को देखें तो मैं उनमें बेस्‍ट हूं। गेंदबाजी एक ऐसा क्षेत्र है जहां मैं इन खिलाडि़यों से उपर हूं।’

2019 वर्ल्‍ड में अब एक साल से भी कम समय बचा है। लेकिन नीशम को उम्‍मीद है कि वो टीम में वापसी करने में सफल रहेंगे। बकौल नीशम, ‘ मैं पूरी तरह से गेंदबाजी करने को तैयार हूं। शारिरीरिक रूप से मैं सौ फीसदी फिट हूं।’

गौरतलब है कि नीशम अब तक 12 टेस्‍ट, 41 वनडे और 15 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।

Editor's Pick